गौरेला पेंड्रा मरवाही

बारिश में पेड़ के नीचे खड़े लोगों पर गिरी आफत की बिजली….मौके पर 1 महिला और 12 बकरियों की हुई मौत, 3 अन्य झुलसे चल रहा ईलाज

रमेश राजपूत

गौरेला पेंड्रा मरवाही – जिले में लगातार हो रही बारिश के दौरान बिजली गिरने से सोमवार को दूसरी मौत हुई है, जिसमें एक महिला सहित 12 बकरियों की मौत हो चुकी है वही दो बच्चों सहित एक बुजुर्ग झुलस गया है, जिनका उपचार जारी है। गौरतलब है कि रविवार को भी गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में बारिश से बचने जामुन के पेड़ के नीचे खड़े रेलवे के गैंगमेन नीलेश पटेल की मौत हर्रि वेंकटनगर रेलवे मार्ग पर हुई थी, वही आज सोमवार को भी दोपहर लगभग 3 बजे के आस पास मरवाही विकासखंड के ग्राम अंडी में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार अंडी निवासी अघनिया बाई बकरी चराने गई हुई थी, इसी दौरान तेज बारिश हुई बारिश से बचने अघनिया बाई अपने बकरियों के साथ एक पेड़ के नीचे खड़ी थी, जहाँ 12 वर्षीय हेमंत नायक, 17 वर्षीय प्रीति और 55 वर्षीय श्याम लाल भी खड़े थे, इसी दौरान अचानक बिजली गिरी जिसकी चपेट में आकर अघनिया बाई और 12 बकरियों की मौके पर मौत हो गई, वही हेमंत, प्रीति और श्याम लाल झुलस गए, जिन्हें आस पास के ग्रामीणों द्वारा एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ घायलों का उपचार जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...