बिलासपुर

व्यापार विहार स्थित होटल में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…. तारबाहर पुलिस ने लिया एक्शन

भूवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – पंजाबी तड़का होटल में घुसकर संचालक के साथ मारपीट कर होटल में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों को तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है मामले में मारपीट के वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की है मिली जानकारी के अनुसार महादेव अस्पताल के सामने पंजाबी तड़का होटल में 24 जून की शाम तालापारा निवासी वासु कुर्रे, राजेश लहरे और लव कुर्रे अचानक घूस गए। जहाँ युवक दुकान संचालक तरणजीत सिंह से शराब पीने और पैसे मांगने लगे। जब बात नही बनी तो दुकान संचालक के साथ मारपीट कर होटल में जमकर तोड़फोड़ की। जिसका वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई। जब मामले की जांच शुरू हुई तो सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल ही आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक मनोज नायक, सहायक उपनिरीक्षक भरत चंद्रवंशी, आरक्षक अमित सिंह, अजय सिंह, मुरली भारद्वाज, संदीप शर्मा, कृष्णा कौशिक का योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर