बिलासपुर

नियमों को ताक में रखकर फिर हो रही शिक्षकों की पोस्टिंग…. जेडी ऑफिस में फिर निकला पदोन्नति का जिन्न, शिक्षकों का आरोप जबरन थोपी जा रही पोस्टिंग…जानिए क्या है माज़रा

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – नियमों को ताक में रखकर बिलासपुर संयुक्त संचालक दफ्तर में एकबार फिर शिक्षक पदोन्नति का जिन्न निकल गया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पूर्व में हुए विवादित शिक्षक पदोन्नति में शामिल रहे सहायक सयुक्त संचालक प्रशांत रॉय और बाबू परमेश्वर सिंह जगत के द्वारा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से महत्ती भूमिका निभाई जा रही है। बीच शिक्षा सत्र में नियम विरुद्ध हुए इस प्रक्रिया को लेकर शिक्षको में काफी निराशा हुई है। जिसके फलस्वरूप बिलासपुर संभाग के ई संवर्ग के 248 शिक्षको में से केवल 158 शिक्षक ही पदोन्नति प्रक्रिया में भाग लिए है। बाकि के 40 प्रतिशत शिक्षको ने इस पूरे षड्यंत्र से अपने आप को दूर रखा है। तो वही 19 व्यायाम शिक्षको में से 18 शिक्षको पर पदोन्नति को थोपा गया है। गौरतलब है कि संभाग में हिन्दी विषय के लिए अलग-अलग स्कूलों में तकरीबन 900 स्कूलों में जगह रिक्त है लेकिन बुधवार से शुरू हुई काउसलिंग के दौरान केवल 248 स्कूलों में चयन का ऑप्शन दिया जा रहा है। रिक्त पदों की जो सूची जारी कि गई है। उसमें आधे से अधिक स्कूलों की जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा शिक्षकों ने यह भी आरोप लगाया कि जुलाई 2023 में विषयवार पदोन्नति को समाप्त कर दिया गया है।राजपत्र में भी यह जारी किया है। ऐसे में ओवर ऑल वरिष्ठता सूची के हिसाब से पदोन्नति होनी चाहिए लेकिन इस नियम का भी पालन नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा सूत्रों की माने तो बीच शिक्षा सत्र में किसी भी प्रकार की पदोन्नति और प्रतिनियुक्ति करने का नियम नही है। क्योंकि इन प्रक्रियाओं के वजह से स्कूलों में अध्ययन अध्यापन बाधित होती है। सूत्रों की माने तो इन सब के पीछे जेडी ऑफिस कि एक लॉबी काम कर रही है। जो कथित तौर पर पूर्व में शिक्षक संशोधन मामले में विवादो में रहे उनके ही इशारों पर उक्त प्रक्रिया को प्लान किया गया है। जो कही ना कही बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम देने की ओर इशारा कर रही है।

शिक्षक संशोधन मामले में संलिप्त रहने वाले बाबू के हाथो में पुन: शिक्षक पदोन्नति की कमान…

प्रदेशभर में हुए शिक्षक पोस्टिंग घोटाले में प्रदेशभर के 12 अफसरो के ऊपर निलंबन की कार्यवाही की गई है। तो वही बिलासपुर संभाग के एक बाबू पर कार्यवाही की गई थी। जबकि पूरे प्रक्रिया में शामिल रहे सहायक सयुक्त संचालक प्रशांत रॉय और बाबू परमेश्वर सिंह जगत का बाल भी बांका नहीं हुआ। मामले में जांच तो हुई लेकिन कार्यवाही के नाम पर उनके झोली में अभय दान दे दिया गया। इन सब के बाद बाबू परमेश्वर सिंह जगत को पुन हिंदी विषय के ई संवर्ग के शिक्षक पदोन्नति के मामले में बाबू गिरी दे दी गई है। जिसको लेकर शिक्षको ने विरोध किया तो वह पूरे प्रक्रिया के परदे से पीछे चले गए। सूत्र बताते हैं कि लेकिन अब भी नोट सीट के सारे काम वही कर रहे है। ऐसे में मामले सवाल उठना तो लाजमी है।

नियमों कि खुलेआम धज्जियां उड़ती रही,जेडी मौके से रहे गायब…


हिंदी विषय के शिक्षको के पदोन्नति के बाद गुरुवार को व्यायाम शिक्षको की भी काउंसलिंग कराई गई। जिसमे जेडी ऑफिस के जिम्मेदार अधिकारी 19 शिक्षको के लिए केवल 19 स्कूलों को ही काउंसलिंग में शामिल किया गया था। जबकि जुलाई 2023 में स्कूल शिक्षा विभाग के गाइडलाइन में यह स्पष्ट किया गया है कि ज्यादा आवश्यकता वाले स्कूलों में पदस्थापन दिया जाना है। ऐसे में व्यायाम शिक्षक के तो हर स्कूलों में एक ही पद होते है। यानि की सभी स्कूलों में व्यायाम शिक्षको की जरूरत है। इसके बाद भी उक्त नियम को ताक में रखकर केवल 19 स्कूलों को ही काउंसलिंग में दर्शाया गया है। इधर इस दौरान तत्कालिक जेडी आरपी आदित्य दिनभर दफ्तर से गायब रहे।

700 शिक्षक पहले ही स्कूल से बाहर अब फिर 248 शिक्षको पर आजमाया जा रहा दाँव…

पूर्व में शिक्षक पदोन्नति के मामले में उठे बवंडर के बाद विगत चार महीनो से बिलासपुर संभाग के 700 शिक्षक स्कूलों से बाहर है। जिन्हें वेतन मिलना तो दूर वह चाह कर भी शिक्षक धर्म भी नही निभा पा रहे है। शिक्षको का आरोप है कि ऐसे में नियमों को ताक पर रखकर अपना स्वार्थ सिद्ध करके जेडी ऑफिस के कथित अफ़सर 248 शिक्षको पर अपना दाव खेल रहे है। यह कहना लाजमी होगा कि मामले में सही जांच हुई तो फिर 248 शिक्षको को परेशानी उठानी होगी। जिसका सीधा खामियाजा बिलासपुर संभाग के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चो को भुगतना पड़ेगा..

error: Content is protected !!
Letest
बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद