बिलासपुर

जुआरियों की जमी थी महफ़िल तभी पुलिस ने मारी रेड…हत्थे चढ़े 7 जुआरी, कब्जे से 21 हजार रुपए बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में लगातार जुआ, सट्टा के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है, इसी क्रम में सिटी कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर 7 जुआरियों को पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर टिकरापारा में कुछ व्यक्तियो द्वारा 52 ताशपत्ति से रूपये पैसो के हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलने की जानकारी मिली, जहाँ घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गयी। पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनमें राकेश उर्फ शेरू जायसवाल टिकरापारा गुप्ता गली, अक्षय आनंद उर्फ बडू कतियापारा, गोलू भोई जूना बिलासपुर, अंकित उर्फ आशु जायसवाल टिकरापारा मन्नू चौक, मोहित यादव टिकरापारा यादव मोहल्ला, रोमेश नामदेव यादव मोहल्ला, विरेन्द्र निषाद यादव मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर शामिल है। पुलिस ने मौके पर

आरोपियो के कब्जे से नगदी 21000 रूपये एवं ताशपत्ती जब्त किया गया।

विशेष योगदान:-निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, उनि हरिशचंद्र सिंह ठाकुर, सउनि भानू पात्रे, प्र.आर. परमेश्वर सिंह, आर. गोकुल जांगडे, प्रेम सूर्यवंशी, अजय शर्मा, रंजीत खांडे, कमलेश सूर्यवंशी, परमेश्वर खैरवार, टंकेश साहू, म.आर. पुष्पा खरे, सुरूज बाई।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...