कोटा

नाबालिग को भागकर दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार, कोटा पुलिस की कार्रवाई

रमेश राजपूत

कोटा – जिले में गुम बालक- बालिकाओं की खोजबीन हेतु लगातार अभियान चलाकर गुम बच्चों की तलाश की जा रही है। इसी क्रम में 02.07.2023 को अपहृत बालिका को आरोपी के कब्जे से बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 30.06.2023 नाबालिग के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई की उनकी नाबालिक लड़की उम्र 16 साल 09 माह को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है, रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान अपहृत बालिका एवं आरोपी की पतासाजी लगातार की जा रही थी। विवेचना दौरान दिनांक 02.07.2023 को थाना प्रभारी कोटा को अपहृत बालिका एवं आरोपी के ग्राम बिल्लीबंद में होने की सूचना होने पर तत्काल पुलिस टीम भेजकर ग्राम बिल्लीबंद में आरोपी अभिषेक यादव बिल्लीबंद के कब्जे से अपहृत बालिका को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। आरोपी अभिषेक यादव पिता होरी लाल यादव उम्र 19 साल के विरुद्ध अपराध धारा 366,376(2)(ढ),भा.द.वी. 4,पॉक्सो एक्ट की धारा जोड़कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उत्तम साहू,उनि. श्यामलाल गढ़ेवाल, आरक्षक प्रदीप जायसवाल, सुनील पटेल, असीम भारद्वाज, चंदन मानिकपुरी का सराहनीय योगदान है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब... बिलासपुर के दुर्गा पंडाल में चेन स्नैचिंग! आरती के बीच महिला के गले से डेढ़ तोले का सोने की चेन पार,