बिलासपुर

VIDEO:श्मशान के रास्ते पर भू माफियाओं का कब्ज़ा…वार्डवासियों ने शवयात्रा निकाल जताया विरोध, जिला कलेक्टर से की गई शिकायत

भूवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- सोमवार को श्मशान घाट के रास्ते पर भू माफियाओं द्वारा कब्जा किए जाने का विरोध करते हुए मोपका के वार्डवासियों ने हाई वोल्टेज प्रदर्शन किया। पुतले की शव यात्रा लेकर वार्ड के लोगो ने रैली निकाली जिन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पूर्व उप सरपंच मोहन श्रीवास ने जानकारी देते हुए बताया की वार्ड नं 47 और 48 में रहने वाले वार्ड वासियों के लिए खसरा नंबर क्रमशः 1394 रकबा 0.32एकड़ एवं खसरा नंबर 1993 रकबा 4.76 एकड़ भूमि श्मशान के लिए आरक्षित है। जहाँ इसमें दोनों वार्ड 47 और 48 का निस्तार मृत शरीर का दाह संस्कार एवं दफ़न का कार्य होता है।

यह सदियों से चला आ रहा है पर वर्तमान में इस श्मशान घाट में जाने का रास्ता नहीं है। बिल्डरों द्वारा रास्ता बंद कर दिया गया है। शव ले जाने और आने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। श्मशान घाट में अवैध कब्ज़ा भी कुछ लोगो द्वारा किया जा रहा है। जिससे क्षेत्रवासियों के कफन दफन का कार्य नही हो आ रहा है जिसको लेकर वार्ड के आक्रोशित लोगों ने जिला कलेक्टर सौरभ कुमार को ज्ञापन देकर उचित व्यवस्था करने आग्रह किया है उन्होंने 1 सप्ताह के अंदर मांगे पूरी नहीं होने की स्थिति में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब... बिलासपुर के दुर्गा पंडाल में चेन स्नैचिंग! आरती के बीच महिला के गले से डेढ़ तोले का सोने की चेन पार,