पचपेड़ी

2 महिला जनप्रतिनिधियों से गाली गलौच और मारपीट की घटना….सरपंच और उपसरपंच हुई शिकार, मचा हड़कंप, पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

पचपेड़ी – महिला जनप्रतिनिधियों से गाली गलौच और मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें एक पीड़िता सरपंच है तो दूसरी महिला उपसरपंच है, दोनों ही मामले एक ही दिन में घटित हुई है, जैसे ही यह घटना सामने आई क्षेत्र की महिलाओं में खासा आक्रोश है। मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना 2 जुलाई की है जिसमें ग्राम पंचायत बहतरा की सरपंच प्रियंका महानंद से पंचायत के ही पंच अमृता पटेल के पति दिलीप पटेल द्वारा गाली गलौच करते हुए मैसेज किया गया है, जिससे महिला सरपंच के आत्मसम्मान को ठेस पहुँची है, मामले में पीड़िता सरपंच ने इसकी शिकायत पचपेड़ी में की है जिसमें पुलिस ने दिलीप पटेल के खिलाफ 509 ख आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

महिला उपसरपंच से मारपीट…

महिला जनप्रतिनिधि से गाली गलौच और मारपीट का दूसरा मामला भी पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम ओखर का है जहाँ की पीड़िता उपसरपंच परमजीत कौर ने शिकायत की है कि वह गांव के गतवा पार तालाब के पास मछली खरीदने गई थी, जहाँ अशोक पटेल द्वारा गाली गलौच करते हुए झापड़ से मारपीट की घटना को अंजाम दिया है, मामले में पुलिस ने आरोपी अशोक पटेल के खिलाफ 293,323, 506 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर, बिलासपुर: सेंदरी बस स्टैंड पर चाकूबाजी से सनसनी, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को मारा च... मस्तूरी: अश्लील वीडियो वायरल कर महिला को ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार VIDEO:- दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ, गहरे पानी में समाया…2 घंटे की कड़ी मशक... संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू