बिलासपुर

यातायात पुलिस आई एक्शन मोड में, व्यवस्था सुधारने और नियमो का पालन कराने प्रयास जारी….

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शहर की सड़कों में तेज रफ्तार से नियम विरुद्ध दौड़ने वाली गाड़ियों पर विभागीय कार्यवाही की जा रही हैं। इसको लेकर यातायात पुलिस ने ऑटोमेटिक स्पीड राडार गन विथ प्रिंटर डिवाइस को अपना हथियार बनाया है। जो चंद मिनटों में ही सड़को पर तय गति सीमा से अधिक रफ्तार में फर्राटे भर रहे वाहनों की गति को नापती है। साथ ही फोटो भी कैप्चर करती है। जिसके आधार पर यातायात विभाग चालानी कार्यवाही करता है।

दरसअल पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर इनदिनों शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 130 बिलासपुर राष्ट्रीय मार्ग में मोतीलाल पेट्रोल पंप के पास सहित बिलासपुर शहर के प्रमुख चौक सत्यम, चौक पुराना बस स्टैंड, लिंक रोड, मंगला और सरकंडा यह अभियान चला गया। जिसमे ऑटोमेटिक स्पीड राडार गन विथ प्रिंटर के माध्यम से कुल 64 प्रकरण बनाए गए है। इसके अलावा बिना यूनिफॉर्म के साथ ओवर लोड ओटो चालको पर भी चालानी कार्यवाही कर कुल 21 प्रकरण बनाए गए है। वही बिना सीट बेल्ट लगाए कार चलाने वाले 27 चालको पर भी चालानी कार्यवाही की गई है।

मोबाइल फुटेज के आधार पर भी हो रही कार्यवाही..

शहर के प्रमुख चोक चौराहों पर तैनात यातायात के जवानों द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों का वीडियो बनाया जा रहा है। जिसके आधार पर यातायात पुलिस सीधे नोटिस घर भेज रही है। जिसमे प्रमुख रूप से स्टॉप लाइन तथा रेड सिग्नल जंपिंग, रॉन्ग साइड वाहन चलाने वाले सहित बेतरतीब वाहनों को पार्किंग कर यातायात को बाँधित

करने वालो पर मोबाइल फुटेज के माध्यम से कार्यवाही की जा रही है। विगतदिनों यातायात जवानों द्वारा शहर के प्रमुख चौक चौराहों से उल्लंघन कर्ताओं के 1478 मोबाइल फुटेज उपलब्ध कराएं हैं इस आधार पर यातायात कार्यालय द्वारा अब तक 800 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किया गया है। जिसमे कुल 489 लोगो ने यातयात थाने पहुँच जुर्माना भर प्रकरण निराकृत कराया है।

error: Content is protected !!
Letest
दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प...