बिलासपुर

अंग्रेजी मीडियम शासकीय स्कूलों का किया गया नामकरण, स्वामी आत्मानन्द के नाम से जाने जाएंगे सभी मॉडल स्कूल

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ में पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में संचालित होने वाले शासकीय इंग्लिश स्कूलो के नामकरण को लेकर शासन ने अंतिम निर्णय ले लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग के अपर सचिव ने सभी जिलों के कलेक्टरो को आदेश जारी कर नामकरण करने निर्देश जारी किए है। उक्त आदेश में अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों कि योजना के अंतर्गत चयनित स्कूल का नामकरण पूर्व में नहीं किया गया है, उन स्कूल का नाम स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल रखा जाएगा। जहां कही स्कूल का पूर्व में नामकरण किया जा चुका है वहां स्कूल का नाम स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट योजना के अंतर्गत, साथ ही पूर्व में किया गया नामकरण लिखा जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग के अपर सचिव ने सभी कलेक्टरों से कहा गया है कि विद्यालयों के मेन गेट और अन्य स्थानों पर विद्यालय का नाम लिखवाकर विभाग को सूचित किया जाए। गौरतलब है राज्य शासन ने मौजूदा शिक्षा सत्र में प्रदेश भर में 40 उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की स्वीकृति दी है। इन स्कूलो में निजी स्मार्ट पब्लिक स्कूल की तरह सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही हैं।

न्यायधानी के तीन स्कूलो के नामकरण की तैयारी शुरू..

जिले में तीन शासकीय स्कूलो को इंग्लिश मीडियम में अपग्रेड किया गया। जिनमे बच्चो के प्रवेश के साथ ऑनलाइन क्लास भी शुरू हो चुके है। इस बीच राज्य सरकार के उक्त स्कूलो में नामकरण के आदेश जारी होते ही। जिला शिक्षा विभाग के द्वारा कार्यवाही शुरू कर दी है। जिसके तहत तारबाहर, मंगला,मशानगंज के हायर सेकंडरी स्कूलो का नाम बदलकर स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल तारबाहर,स्वामी आत्मानंद हायर सेकंडरी स्कूल मंगला और स्वामी आत्मानंद हायर सेकंडरी स्कूल मशानगंज किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक, ट्रांसपोर्ट नगर के पास ट्रक चालक से लूट...बुलेट सवार तीन बदमाशों ने चाकू अड़ाकर दिया घटना को अंजाम,