
भुवनेश्वर बंजारे
बिलासपुर– जिले में स्वास्थ्य विभाग के नियमित और संविदा कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले जाने से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी हो गई है। जिसको लेकर सीएमएचओ डॉ राजेश शुक्ला ने जिले में संचालित 8 नर्सिंग कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की ड्यूटी शासकीय हॉस्पिटलों में लगाई है। सीएमएचओ डॉ शुक्ला ने जिले के 8 नर्सिंग कॉलेजों के प्राचार्य से संपर्क कर उनके यहां के छात्रों की मांग सरकारी अस्पतालों में जब तक स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर है तब तक ड्यूटी लगाने के लिए की थी

जिले के 8 नर्सिंग कॉलेज और इंस्टीट्यूट ने इसके लिए हामी भरते हुए 176 महिला और 158 पुरुष नर्सिंग छात्रों को सरकारी अस्पतालों में ड्यूटी के लिए भेज दिया है। नर्सिंग कॉलेज के छात्रों द्वारा ड्यूटी करने के कारण हड़ताल पर आंशिक प्रभाव तो ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों पर पड़ा है। अल्टरनेट व्यवस्था से स्वास्थ्य कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ गई है क्योंकि हड़ताल से निर्मित होने वाले शासन पर पड़ने वाले दबाव में निश्चित रूप से असर होगा।
इन हॉस्पिटलों में भेजे गए हैं नर्सिंग छात्र

सीएमएचओ डॉ राजेश शुक्ला के निर्देश पर सीजी स्कूल ऑफ नर्सिंग ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर में 44, जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र ने 37 जिला अस्पताल , महादेव नर्सिंग कॉलेज ने 15 छात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा में, जन स्वास्थ्य केंद्र गनियारी ने 10 स्टाफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा में भेजा है, आयुष कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने 16 छात्र जिला अस्पताल के लिए दिया, बिलासा इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग ने 138 छात्र छात्राएं सिम्स में भेजा, संजीवनी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने 30 छात्रों को सिम्स में भेजा इसके साथ ही आरबी नर्सिंग कॉलेज ने 30 छात्र सिम्स में भेजा और 20 छात्रों कि ड्यूटी मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लगाइए।