बिलासपुर

VIDEO:शराब पिलाने के नाम पर उपजे विवाद में हुई थी युवक की हत्या…बकरा पार्टी के बाद हुए मर्डर का हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुरु के यादव मोहल्ला में 3 जुलाई की रात बकरा पार्टी के बाद आपस में ही दो युवक उलझ गए, जहाँ विवाद गाली गलौच के बाद हत्या तक पहुँच गई, मिली जानकारी के अनुसार  वेदराम यादव अपने बड़े बेटे विष्णु उर्फ गुड्डू 30 वर्ष के साथ अपने भतीजे राजू यादव के घर बकरा पूजाई में खाना खाने गया था, जहाँ राजू यादव का भतीजा विद्याचन्द उर्फ बोदू भी आया था, जहाँ रात 9:30 बजे के लगभग विष्णु और विद्याचन्द दोनों बकरा खाने के बाद गली में बाहर निकले थे, जिनके बीच शराब पिलाने की बात को लेकर विवाद हो गया,

जिसमें आरोपी विद्याचन्द मृतक विष्णु से गाली गलौच करते हुए लाठी से हमला करने लगा, लड़ाई झगड़े की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले जहाँ देखे की विष्णु के ऊपर विद्याचन्द हमला कर रहा था, जो चिल्लाने पर वहाँ से भाग निकला, परिजनों ने तत्काल घायल विष्णु को लेकर सिम्स पहुँचे जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था, मामले में मृतक के पिता ने सकरी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस ने आरोपी विद्याचंद यादव को हिरासत में लिया है, जिसे धारा 302-IPC के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...