तखतपुर

घर से स्कूल जाने निकले बच्चे को हाइवा ने लिया चपेट में मौके पर हुई मौत….आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम,

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – स्वामी आत्मानंद स्कूल जा रहे बच्चे की हाईवा की चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई, ग्रामीणों ने 2 घंटे तक चक्काजाम कर दिया। वही मामले में पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार भौराकछार निवासी लक्ष्य डड़सेना पिता शत्रुहन डड़सेना उम्र (9) वर्ष रोजाना की तरह वह स्वामी आत्मानंद स्कूल लोरमी जाने के लिए सुबह 10 बजे अपने घर से तैयार होकर पैदल सड़क पर निकला था।

जो बस में बैठने अपने घर के पास ही सड़क पार कर रहा था तभी लोरमी की ओर से आ रही हाइवा क्रमांक सीजी 04-5220 के चालक ने तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बच्चे को अपने चपेट में ले लिया। जहां बच्चे के हाईवा के चक्के की चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई। वही हाईवा चालक बच्चे को चपेट में लेने के बाद मौके से फरार हो गया है। जब ग्रामीणों एवं परिजनों को दुर्घटना की जानकारी लगी तब लोगों ने इसकी सूचना जूनापारा चौकी में दी।

जहां चौकी प्रभारी अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पहुंचे और हाईवा को अपने कब्जे में लेकर हाईवा चालक की तलाश कर रही है। वही घटनास्थल में आक्रोशित ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर बीच सड़क में चक्काजाम कर दिया जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे तखतपुर नायब तहसीलदार राहुल साहू ने ग्रामीणों को समझाइश दी एवं शासन द्वारा निर्धारित राशि 25 हजार प्रदान की गई तब कही 2 घंटे बाद चक्काजाम समाप्त हुआ और आवागमन शुरू हो पाया।

error: Content is protected !!
Letest
रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त...