बिलासपुर

जमीन बेचने सौदाकर ले लिए 3 लाख रुपए, फिर दूसरे से कर दिया सौदा..शिकायत के बाद जमीन मालिक गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- सौदे की रकम को हजम कर फरार होने वाले जमीन मालिक को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार दयालबंद निवासी प्रार्थी महेश केसरी मोपका प.ह.नं. 29 में स्थित रकबा 0.70 डिसमिल भूमि को बजरंग चौक मोपका निवासी परसराम यादव से खरीदने के लिए सौदा हुआ था । जिसके बाद प्रार्थी ने आरोपी को तीन लाख रुपए बयाना के रूप में दिया था। जिसके बाद पैसे लेने के बाद उक्त जमीन की रजिस्ट्री करने के लिए प्रार्थी को घुमा रहा था। इसी बीच उसी जमीन का सौदा आरोपी ने किसी और से कर लिया। जिसकी जानकारी प्रार्थी को लगते है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ तोरवा थाने में 6 जनवरी 2023 को एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद से ही आरोपी की तलाश तोरवा कर रही थी। इसी बीच आरोपी के ठिकाने का पता लगते ही तोरवा पुलिस ने मौके में दबीश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर नायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब... बिलासपुर के दुर्गा पंडाल में चेन स्नैचिंग! आरती के बीच महिला के गले से डेढ़ तोले का सोने की चेन पार, सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़...