अंतरराष्ट्रीययोग

पांचवे योग दिवस की तैयारी पूरी, बिलासपुर में मुख्य आयोजन बहतराई खेल स्टेडियम में, मंत्री रविंद्र चौबे भी होंगे शामिल

डेस्क


पंचम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 के सामूहिक योग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविन्द्र चौबे,मंत्री संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी कार्य, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछली पालन, जल संसाधन एवं आयाकट, अध्यक्षता अरूण साव, सांसद बिलासपुर, विशिष्ट अतिथि अजीत जोगी विधायक मरवाही, धरमलाल कौशिक विधायक बिल्हा, रेणु जोगी विधायक कोटा, कृष्णमूर्ति बांधी विधायक मस्तूरी, रजनीश सिंह विधायक बेलतरा, दीपक साहू अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर, किशोर राय महापौर बिलासपुर, के आतिथ्य में 21 जून 2019 को बहतराई खेल परिसर में समय प्रातः 7 से 8 बजे तक आयोजित किया गया है।
योग दिवस का कार्यक्रम पंचायत, जनपद पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद नगर पालिक निगम में आयोजित किया गया है। 21 जून को पांचवा अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर बिलासपुर में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वही बिलासपुर में भी योग दिवस के मौके पर सभी सामाजिक संगठन,शैक्षणिक संस्थाएं,के साथ शासकीय स्तर पर योग कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। जिला प्रशासन का मुख्य आयोजन बहतराई स्टेडियम में किया जा रहा है। तो केंद्रीय संस्थाएं जैसे एसईसीएल, एनटीपीसी ,रेलवे सहित अन्य संस्थाएं अपने प्रांगण में योग कार्यक्रम का आयोजन करेगी।वही स्कूलों में भी योगा दिवस के मौके पर योग कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए है।हालाँकि स्कूलों में छुट्टियां होने के कारण अब शिक्षक योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक हैं, मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है, विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। यह व्यायाम के बारे में नहीं है, लेकिन अपने भीतर एकता की भावना, दुनिया और प्रकृति की खोज के विषय में है। हमारी बदलती जीवन शैली में यह चेतना बनाकर, हमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद भी करता हैं। दिनांक 21 जून को पांचवा अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत देश के साथ-साथ पूरे विश्व के कई देशों में भी योग के कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस दौरान योगा शिविर में योग विशेषज्ञ द्रारा योग व आसनों के लाभ व गुणों के बारे में बताया जायेगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब... बिलासपुर के दुर्गा पंडाल में चेन स्नैचिंग! आरती के बीच महिला के गले से डेढ़ तोले का सोने की चेन पार, सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़...