रतनपुर

VIDEO:एक्सीडेंट अपडेट : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में शामिल होने रायपुर जा रही बस का हुआ एक्सीडेंट, ड्राइवर सहित तीन की मौत,सीएम भुपेश बघेल ने सहायता राशि देने की घोषणा..

जुगनू तंबोली

रतनपुर – सरगुजा जिले के विश्रामपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर जा रही लग्जरी बस खड़ी ट्रेलर ट्रक से टकरा गई। जिससे बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए है, बताया जा रहा है। की यह घटना शुक्रवार को रतनपुर थाना क्षेत्र के बेलतरा क्षेत्र का है। जहां अंबिकापुर रायपुर हाइवे पर सुबह 5 बजे यह एक्सिडेंट हुआ है। जिसमे अब तक ड्राइवर समेत 3 लोगो की मौत होने की पुष्टि हुई है। जिनमे जयनगर जिला सूरजपुर सजन, सुखदेव सिंह और बलरामपुर जिला ग्राम अरा निवासी ड्राइवर अकरम खान शामिल है।

तो वही सूरजपुर के मंडल अध्यक्ष सहित 10 घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है की बस में कुल 47 लोग सवार थे। जिनमे घायलों को 112 की मदद से तत्काल ही रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था। जहा से 8 लोगो को सिम्स हॉस्पिटल और मंडल अध्यक्ष लीलू गुप्ता और विस्मभर यादव को अपोलो हॉस्पिटल में रैफर किया गया।जिनका सघन उपचार जारी है।

इधर इस दुर्घटना में मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने शोक व्यक्त करते हुए मृतिको के परिवार को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट,