कोटा

VIDEO: कोटा पुलिस की बड़ी कार्यवाही: फार्म हाउस में जुआ खेलते 09 आरोपी गिरफ्तार, 69,300 नगद, 03 कार और 10 मोबाइल जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा थाना पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टा पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्यवाही की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने ग्राम लमेर स्थित संतोष कश्यप के फार्म हाउस में दबिश देकर 09 आरोपियों को जुआ खेलते रंगेहाथ पकड़ा। थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फार्म हाउस में कुछ लोग रुपये पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों में

  1. गिरीश कश्यप पिता ध्रुव कश्यप, उम्र 50 वर्ष, साकिन इमलीपारा बिलासपुर
  2. उधो कश्यप पिता जगन्नाथ कश्यप, उम्र 57 वर्ष, साकिन तेलीपारा बिलासपुर
  3. मनोज कश्यप पिता रामशंकर, उम्र 36 वर्ष, साकिन कुदूदण्ड बिलासपुर
  4. मिश्रीलाल कश्यप पिता महादेव प्रसाद, उम्र 70 वर्ष, साकिन तेलीपारा बिलासपुर
  5. कमलेश कश्यप पिता जीयालाल, उम्र 49 वर्ष, साकिन मंगला बिलासपुर
  6. चन्द्रकांत शर्मा पिता बद्रीप्रसाद शर्मा, उम्र 56 वर्ष, साकिन कश्यप कॉलोनी बिलासपुर
  7. संतोष कश्यप पिता विषभर कश्यप, उम्र 47 वर्ष, साकिन तेलीपारा बिलासपुर
  8. राम पटेल पिता पिताम्बर पटेल, उम्र 43 वर्ष, साकिन मौहारखार (निरतु), थाना कोनी
  9. विजय सिंह ठाकुर पिता जीवन सिंह ठाकुर, उम्र 43 वर्ष, साकिन रपटा चौक, चांटीडीह शामिल है।

बिलासपुर पुलिस ने मौके से 69,300 नगद, 03 कारें और 10 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई, जिसमें पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही। कोटा पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा, शराब और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...