रायगढ़

ग्रामीणों को ऊंचे ब्याज पर रकम देकर प्रताड़ित करने वाला आरोपी गिरफ्तार…गिरवी रखे 8 बाइक जब्त

रमेश राजपूत

रायगढ़ – पुलिस ने ग्रामीणों को ऊंचे ब्याज पर रकम उधार देकर प्रताड़ित करने वाले एक आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना साइबर और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम भकुर्रा निवासी चूड़ामणि गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8 मोटरसाइकिल और लेन-देन से जुड़ा एक रजिस्टर जब्त किया है। आरोपी पर छत्तीसगढ़ ऋणियों के संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चोरी की बाइक की जांच के दौरान यह सूचना मिली थी कि भकुर्रा गांव में एक व्यक्ति के पास बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलें रखी हुई हैं। सूचना पर साइबर थाना और लैलूंगा पुलिस ने संयुक्त दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने ग्रामीणों को 3 प्रतिशत मासिक ब्याज पर रकम देने और बदले में उनकी मोटरसाइकिल, सोना-चांदी व अन्य कीमती सामान गिरवी रखने की बात स्वीकार की। मामले का खुलासा तब हुआ जब ग्राम भकुर्रा निवासी रामप्रसाद रतिया ने शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि फसल खराब होने और आर्थिक तंगी के कारण उसने सितंबर 2024 में आरोपी से 12 हजार रुपये उधार लिए थे। इसके बदले उसने अपनी सीटी 100 बजाज मोटरसाइकिल गिरवी रखी थी। रामप्रसाद का आरोप है कि कई महीनों तक ब्याज चुकाने के बावजूद आरोपी लगातार मूलधन और ब्याज की रकम वसूलने के लिए गांव, खेत और आसपास उसका पीछा कर दबाव बनाता रहा। शिकायत और बरामद दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 110/2026 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि कितने अन्य ग्रामीण इस अवैध सूदखोरी के शिकार हुए हैं। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे केवल बैंक और वैध वित्तीय संस्थाओं से ही ऋण लें।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ, गहरे पानी में समाया…2 घंटे की कड़ी मशक... संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड...