बिलासपुर

मस्तुरी जयरामनगर में सोने,चांदी नगदी समेत 20 लाख से अधिक की चोरी…. मचा हड़कंप पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

मस्तुरी – थाना क्षेत्र के जयरामनगर में बीती रात अज्ञात चोर ने गुरुदेव वस्त्रालय संचालक के मालिक रमेश शर्मा के घर में घुसकर सोने चांदी के जेवर सहित करीब 20 लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह मस्तूरी पुलिस को फोन से सूचना मिली की जयरामनगर में गुरुदेव वस्त्रालय के नाम से कपड़े का व्यापार करने वाले बद्री प्रसाद शर्मा अपने 3 भाईयो के साथ एक ही घर में संयुक्त रूप से सभी एक साथ रहते है। जहाँ घर में बीती रात अज्ञात लोगो ने घर के अलमारी से नगदी सहित सोने चांदी की जेवरों में हाथ साफ कर दिया।

सूचना उपरांत मौके पर पहुंची मस्तूरी पुलिस ने जिले के उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी जिसके बाद जिले से डीएसपी डेरहा राम टंडन एवं डाग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में पता चला है की मकान से लगभग 50 हजार नगदी समेत करीब 40 तोला सोना,और लगभग 2 किलो से अधिक चांदी की चोरी हुई है।

प्रार्थी ने बताया की नगद राशि कम थी, लेकिन पुराने पैतृक जेवर लगभग 40 तोला से अधिक सोना और 2 किलो से अधिक की चांदी थी जिसको अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है। जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख से ऊपर की है। वही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है जांच के बाद ही चोरी हुई सम्पत्ति की असल जानकारी का पता चल पाएगा।

वही आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर रात 2 बजे के लगभग एक संदिग्ध युवक घूमते नजर आ रहा है। जिसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब... बिलासपुर के दुर्गा पंडाल में चेन स्नैचिंग! आरती के बीच महिला के गले से डेढ़ तोले का सोने की चेन पार, सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़...