तखतपुर

पंचायत में विकासकार्यो के लिए की गई थी मांग लेकिन नही हुई सुनवाई….असंतुष्ट सरपंच ने सौंपा इस्तीफ़ा

टेकचंद कारडा

तखतपुर – अपने ही विकास कार्य से संतुष्ट न होकर खम्हरिया के सरपंच ने सरपंच पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है, जिसने विधायक रश्मि सिंह सहित कलेक्टर, एसडीएम, सीईओं जिला पंचायत को आवेदन देते हुए पद से मुक्त करने की मांग की है।एक बार यदि जनप्रतिनिधि निर्वाचित हो जाए तो व्यक्ति चाहता है कि वह बार बार प्रतिनिधि बने, निर्वाचित होता रहे और निर्वाचित होने के बाद हमेशा जितने का ख्वाब देखता है यदि किसी कानूनी मामले में किसी जनप्रतिनिधि को पद से पृथक करने का आदेश मिल जाता है तो वह दूसरे दिन न्यायालय जाकर स्टे लेने का प्रयास करता है पर इस सब मामले में खम्हरिया के सरपंच पत्रिका ध्रुव अपवाद है। पत्रिका जिस समय सरपंच के लिए नामांकन दाखिल की थी तब वह लोगों को आश्वस्त की थी लोगों को भरोसा दिलाई थी कि वह पंचायत क्षेत्र का विकास कार्य कराऐंगी और यहीं उसका केवल एक मात्र उद्देश्य रहेगा पर अपने सवा तीन साल के कार्यकाल में उसे लगा कि वह पर्याप्त विकास कार्य नही करा पायी है शायद उसे लोगों की भावना का भी ख्याल है और यहीं वजह है कि अपने पद से मुक्त होने के लिए आवेदन देते हुए एक नई मिशाल दे रही है। खम्हरिया की सरपंच पत्रिका ध्रुव ने विधायक सहित अन्य अधिकारीयों को सौंपे आवेदन में कहा है कि वह लगभग 3 वर्ष 4 माह से ग्राम पंचायत खम्हरिया के सरपंच का दायित्व का निर्वहन कर रही है अभी तक वह जो भी अपने पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य कराई है उससे वह संतुष्ट नही है। पंचायत के विकास कार्य के लिए कलेक्टर एवं मुख्यमंत्री से विकास कार्य के लिए मांग हेतू आवेदन दिया था लेकिन आज तक उसके आवेदन पर कोई कार्यवाही नही हुई है और वह अपने कार्यकाल में पंचायत क्षेत्र का उचित विकास कार्य नही करा पा रही है इसलिए सरपंच पद से मुक्त होना चाह रही है।

विकासकार्यो की मांग पर नही हुई सुनवाई…

पत्रिका ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत खम्हरिया ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यो के लिए स्वीकृति हेतू विभिन्न कार्यालयों और जगहों में आवेदन मेरे द्वारा दिया गया लेकिन किसी के द्वारा ध्यान नही दिया गया इसलिए मैं अपने पद से मुक्त होने के लिए आवेदन दे रही हूं। जब मैं क्षेत्र का विकास नही कर सकी तो मुझे पद में बने रहने का कोई औचित्य नही है।

error: Content is protected !!
Letest
डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल...