सीपत

एनटीपीसी अंतर्गत एजेंसी के ट्रेक मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन… प्रबंधन के आश्वासन के बाद माने मजदूर

उदय सिंह

सीपत – एनटीपीसी के अंतर्गत एमजीआर रेलवे ट्रैक के मजदूरो द्वारा एक महीने का वेतन और 8 माह के बोनस, पीएफ और एनटीपीसी से मजदूरों को जो सुविधा मिलना चाहिए वह आज तक नहीं मिलने पर अपनी मांगों को लेकर एडम गेट एचआर के पास शुक्रवार सुबह धरना प्रदर्शन किया गया, जहाँ ढाई सौ से अधिक मजदूर धरने पर बैठे रहे। इसके बाद एमजीआर के नीरज साहू एमजीआर के साइड इंचार्ज रोहित शर्मा, एनटीपीसी एचआर प्रमुख विवेक चंद्रा द्वारा अंदर बुला कर बात किया गया।

जिनके आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया, इसके पहले भी रेल मजदूरों द्वारा ट्रेन रोका गया था तो उनका पेमेंट किया गया था 28 तारीख को पिछले माह का पेमेंट कर दिया जाएगा और बाकी का पेमेंट 3 तारीख को दिए जाने का आश्वासन दिया गया, वही बोनस और पीएफ मई माह में देने की बात कही गई है। मजदूरों ने आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया, लेकिन उन्होंने जुलाई से लेकर आज तक के पी एफ और बोनस नही दिए जाने पर उग्र आंदोलन किए जाने की चेतावनी भी दी है।

एनटीपीसी प्रबंधन ने भुगतान के लिए जताई सहमति..

वही ज़ब ntpc प्रबंधन से इस बारे मे जानकारी लिए तों PRO NTPC प्रवीण रंजन भारती ने बताया की एजेंसी मेसर्स एस के यादव द्वारा 17 दिनों (26 नवंबर से 12 दिसंबर) के लिए मजदूरी भुगतान में चूक के कारण,एक जिम्मेदार प्रधान नियोक्ता के रूप में एनटीपीसी सात दिनों के भीतर इस तरह के वेतन भुगतान को जारी करने के लिए सहमत हो गया है। एजेंसी मेसर्स एस के यादव के साथ अनुबंध पहले ही समाप्त कर दिया गया है। और संविदा कर्मियों को भुगतान एक नई एजेंसी के माध्यम से सुव्यवस्थित किया गया है। एनटीपीसी के पास एजेंसियों द्वारा वैधानिक अनुपालन की निगरानी के लिए एक प्रणाली है और इस मामले में भी इसे सुनिश्चित किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल...