बिलासपुर

VIDEO: प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को नही मिली राहत….आवेदनों पर नही हो रही सुनवाई, चिंतित जरूरतमंदों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना गरीबों का पक्का छत बनाने के लिए हैं। इस योजना के तहत वे गरीब परिवार पात्र हैं जिनके पास कच्चा खपरैल मकान है। लेकिन मौजूदा समय में इस योजना का लाभ वे लोग उठा रहे जो संपन्न है। जो घर बनाने का सामर्थ्य रखते हैं। गरीब परिवार आज भी आवास योजना से वंचित है। ऐसा ही एक मामला तखतपुर ब्लॉक से प्रकाश में आया है। जहाँ तखतपुर ब्लॉक के ग्राम चोरभट्टीकला की महिलाओं ने आवास योजना में भेदभाव का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री आवास की मांग को लेकर कलेक्टर सौरभ कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मिडिया से रूबरू होकर ग्राम चोरभट्टीकला की महिलाओं ने बताया कि वे लोग गरीब परिवार में जीवन यापन कर रहे हैं। उनके पास कच्चा टूटा फुटा खपरैल वाला मकान है जो इस बरसात में गिरने के कगार पर है।

जब से प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू हुई है तब से वे ग्राम पंचायत में आवास के लिए आवेदन कर रहे हैं लेकिन आज तक उनको आवास योजना का लाभ नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जबकि दूसरी ओर इस योजना से गांव में ऐसे लोगों को आवास दिया गया जो अमीर परिवार से है और पक्का मकान बनाने में सामर्थ्य रखते हैं। ग्राम पंचायत में गरीब परिवार के साथ भेदभाव किया जा रहा है जो लोग जेब गरम करते हैं, उनका प्रधानमंत्री आवास पास हो जाता है कई लोगों को एक से ज्यादा भी आवास योजना का लाभ दिया गया है। ऐसे में महिलाओं ने कलेक्टर सौरभ कुमार से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि गरीब परिवारों की स्थिति को देखते हुए उनको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाए।

error: Content is protected !!
Letest
अनजान को लिफ्ट देना ग्रामीण को पड़ा भारी…अज्ञात व्यक्ति बाइक लेकर हुआ फरार, तेज रफ्तार और लापरवाही बनी मौत की वजह...शिवघाट बैराज पर हाइट स्टॉपर से टकराई पिकअप, 1 की मौत, 5 घायल मस्तूरी :- चरित्र शंका पर पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट, आरोपी खुद ... सीपत:- शादी का झांसा देकर पहले किया दुष्कर्म...फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का मामला, आरोपी ग... VIDEO:- बारात से लौट रही कार लालखदान के पास गड्ढे में गिरकर पलटी….सड़क निर्माण में लापरवाही बनी वजह,... अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़... मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कई सनसनीखेज वारदातों का खुलासा बिलासपुर: बारात जा रही स्कॉर्पियो पलटी... दूल्हे समेत कई बाराती घायल, शासकीय जमीन और रास्ते पर भू माफियाओं द्वारा कब्जे को लेकर कूट रचना की शिकायत... सीमांकन प्रक्रिया पर... निर्दयी मां ने ढाई साल के मासूम को उतारा मौत के घाट.....पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा सरकारी तंत्र की मनमानी उजागर.... वीडियो वायरल होते ही हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई, दो जिम्मेदार अधिकार...