बिलासपुर

ठगो का सरदार चढ़ा सिविल लाइन पुलिस के हत्थे,, रकम दोगुना करने का झांसा देकर 53 लाख की ठगी को दे चूका है अंजाम..

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – रुपयों को दोगुना करने का झांसा देकर 53 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मामले में रतनपुर क्षेत्र के गढ़वट में रहने वाले किरण कुमार कश्यप की शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने यह खुलासा किया है। की आरोप अपने आप को डिस्टर्ब मनी कमोडिटीज कंपनी प्राइवेट लिमिटेड का डायरेक्टर बता कर अब तक करीब 53 लाख रुपए की ठगी की घटना को अंजाम दिया है। मामले में आरोपी दीनदयाल कालोनी निवासी अब्दुल जाकिर को सिविल लाइन पुलिस गिरफ़्तार कर विवेचना कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी किरण कुमार कश्यप ने सिविल लाइन थाने में बीते दिनों अपने साथ हुई 11 लाख रुपए की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमे कथित तौर पर डिस्टर्ब मनी कमोडिटीज कंपनी प्राइवेट लिमिटेड का डायरेक्ट बता कर आरोपी अब्दुल जाकिर ने प्रार्थी के अलावा अन्य लोगो से पैसे लिए थे। जिसके एवज में डायरेक्टर ने सभी से इकरारनामा तैयार कर दिया था। जब तय समय तक पैसे नही मिले तो प्रार्थी ने आरोपी से संपर्क किया। लेकिन उनसे गोलमोल जवाब देते हुए धमकीं देने लगा। जिसपर प्रार्थी को अपने साथ हुई ठगी का ऐहसास हुआ और उसने घटना की शिक़ायत सिविल लाइन पुलिस में दर्ज कराई थी। जिसपर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत... गांव में पसरा मातम कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वतखोर एएसआई गिरफ्तार... एसीबी ने 20 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा, एडीएम कार्यालय का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई विवाहिता की संदिग्ध मौत....परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफ... फर्जी दस्तावेज तैयार कर रिटायर्ड रेलकर्मी की जमीन बेचने का आरोप,....दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर... 20 लाख की जमीन धोखाधड़ी का मामला... प्लॉट दिलाने के नाम पर युवक से ठगी मोबाइल अपडेट के दौरान खाते से एक लाख पार....साइबर ठगी का मामला दर्ज सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 1.02 लाख की ठगी, आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, संजीवनी विक्रय केंद्र में 1.31 लाख के गबन का मामला... पूर्व संचालिका पर एफआईआर, पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह...पत्नी का गला घोंटकर फरार हुआ पति गिरफ्तार,