रायपुर

चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा बदलाव, दीपक बैज को बनाया गया छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया अध्यक्ष

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – पीएम मोदी के दौरे कार्यक्रम के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान दीपक बैज को सौंप दी है इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी कांग्रेस विधायक मोहन मरकाम संभाल रहे थे हालांकि कांग्रेस पार्टी में बड़े बदलाव को लेकर काफी लंबे समय से अटकलें ने लगाई जा रही थी लेकिन इतनी जल्दी प्रदेश अध्यक्ष पद में फेरबदल करने की उम्मीद कम ही थी फिलहाल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने चुनावी वर्ष में छत्तीसगढ़ के लोकसभा सदस्य दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान दी है। अब कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बस्तर के आदिवासी नेता दीपक बैज को प्रदेश की कमान सौप दी है। बता दें कि दीपक बस्तर सीट से लोकसभा के सदस्य हैं। विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस की ये दूसरी बड़ी नियुक्ति है। इससे पहले कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया था। इसके बाद देखना होगा प्रदेश में राजनीति का रुख किस तरफ होता है।

माउंटेनमैन के नाम से जाने जाते है दीपक बैज..

कांग्रेस के युवा नेता दीपक बैज माढ़िया आदिवासी हैं। बैज कृषक परिवार से आते हैं। इनकी शैक्षणिक योग्यता एमए तक है। इन्होंने छात्र राजनीति से विधायक तक का सफर किया है। 2013 में पार्टी ने बैज को चित्रकोट से विधानसभा चुनाव लड़ाया और पहली बार विधायक चुने गए। 2018 में फिर से पार्टी ने इन्हें मैदान में उतारा। बैज लगातार दूसरी बार विधानसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। यही नहीं दीपक बैज ने बस्तर में पहाड़ तोड़कर सड़क बनाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया और खुद श्रमदान भी किया, इसलिए इन्हें माउंटेनमैन के नाम से भी जाना जाता है। बैज को 2017 में भारतीय छात्र संसद पुणे में आदर्श युवा विधायक के रूप में सम्मानित किया गया था। विधायक रहते हुए बैज ने लगातार 50 दिनों तक एक हजार किमी से अधिक पदयात्रा की और गांवों में रात बिताकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं थीं।

error: Content is protected !!
Letest
अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट