कोटा

अवैध शराब के कारोबार पर कोटा पुलिस ने दी दबिश,, 65 लीटर महुआ शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – निजात अभियान के तहत कोटा पुलिस ने एकबार फिर बड़ी मात्रा में अवैध शराब के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस छापेमारी कार्यवाही में चार आरोपियों से 65 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कोटा पुलिस को बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली की भदरापारा बिल्लीबंद में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बेचा जा रहा है। जिसपर पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी। जहां बिल्लीबंद निवासी शिवकुमार धनुहार ,,राजकुमारी धनुहार, बैसाखुराम धनुहार और त्रिवेणी धनुहार को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है। जिनके कब्जे से 65 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उत्तम साहू ,उ.नि मिलन सिंह, उनि. श्यामलाल गढ़ेवाल, म.आरक्षक योगिता , आरक्षक संजय श्याम, संजय कश्यप, नीरज जायसवाल, केशव मार्को, चंदन मानिकपुरी, असीम भारद्वाज, का सराहनीय योगदान है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज