बिलासपुर

ट्रैक्टर चोर चढ़े सरकंडा पुलिस के हत्थे,,डेढ़ साल पहले चोरी की घटना को दिया था अंजाम..

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – डेढ़ साल पहले हुई ट्रैक्टर की चोरी के मामले में सरकंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जहां पुलिस ने चोर के साथ चोरी हुए ट्रैक्टर को भी बरामद कर लिया है मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अशोक नगर के पास डेढ़ वर्ष पूर्व चोरी हुई महेन्द्रा ट्रेक्टर CG 10BF 0237 को जुनवानी मैं देखा गया है जिस पर तत्काल ही सरकंडा पुलिस ने जुनवानी गांव में दबिश दी जहां पूछताछ में उन्हें पता चला कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद जुनवानी निवासी सुरेन्द्र रजक एक ट्रैक्टर लाकर अपना जीवन यापन कर रहा है। जब पुलिस आरोपी को पकड़ने गई तो आरोपी उन्हे देखते ही भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन वह सफल नहीं हो सका। जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना की वह वर्ष 2022 में अशोक नगर सरकंडा से अपने साथी मुकेश रजक एवं हरी रजक के साथ मिलकर लाल रंग महेन्द्रा ट्रेक्टर कमांक CG 10BF 0237 को कर्जा छूटने एवं अपने जीवन निर्वाह करने हेतु चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इधर इस मामले में पुलिस ने सुरेन्द्र रजक और
हरी रजक सहित मुकेश रजक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त मामले के संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी.जे.पी गुप्ता, प्रधान आर. विनोद यादव, आरक्षक मिथलेश सोनी, विवेक रॉय, संजीव जांगडे का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...