बिलासपुर

ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण… खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

उदय सिंह

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरी में खेत में लगे ट्यूबवेल को चालू करने के दौरान करंट लगने से एक 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम गतौरी निवासी भैरो सिंह उर्फ विनय 21 वर्ष, पिता स्वर्गीय लीलू सिंह शुक्रवार 24 जुलाई 2026 की सुबह 9 बजे अपने खेत गया था। खेत में लगे ट्यूबवेल को चालू करने के लिए जैसे ही उसने बिजली के स्विच को ऑन करने का प्रयास किया, वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।काफी देर तक युवक के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। तलाश करते हुए वे खेत पहुंचे, जहां भैरो सिंह जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। यह दृश्य देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना तत्काल कोनी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्यूबवेल के स्विच या विद्युत लाइन में करंट प्रवाहित होने की आशंका जताई जा रही है। इस हृदयविदारक हादसे ने एक परिवार से उसका जवान बेटा छीन लिया।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब