बिलासपुर

जुए की महफ़िल में पुलिस ने मारी रेड मौके से 9 जुआरी गिरफ्तार… कब्जे से 52 पत्ती ताश और 20550 रुपए जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बीती रात सिटी कोतवाली पुलिस ने जुए की महफ़िल में छापेमारी की है जहाँ से 9 जुआरियों को पकड़ा गया है। पकड़े गए सभी जुआरियों के खिलाफ़ छ.ग. जुआ (प्रतिषेध ) अधिनियम 2022 के तहत की गयी कार्यवाही की गई है। मिली जानकारी के अनुसार थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर टिकरापारा बरफ फैक्ट्री के पास में कुछ व्यक्तियो द्वारा ताश पत्ती से पैसो के हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलने की सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गयी। पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियो के कब्जे से नगदी 20550 रूपये एवं तासपत्ती जब्त किया गया है। पकड़े गए जुआरियों में संजय बोले पिता अशोक बोले उम्र 46 वर्ष, सदन लाल घोरे पिता स्व. प्यारेलाल घोरे उम्र 62 वर्ष ,नवनीत कौशिक पिता गोपाल प्रसाद कौशिक उम्र 32 वर्ष, अभिषेक दास पिता प्रेम सदन दास उम्र 29 वर्ष ,राजमणी गोरख पिता स्व. सौखी लाल गोरख उम्र 30 वर्ष, आशीष बोले पिता राज बोले उम्र 35 वर्ष, अमन सोनकर पिता राजकुमार सोनकर उम्र 43 वर्ष, रितेश बोले पिता स्व. जगदीश बोले उम्र 32 वर्ष एवं एक अन्य शामिल है। सभी जुआरियों के खिलाफ धारा – 3(2) छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब... बिलासपुर के दुर्गा पंडाल में चेन स्नैचिंग! आरती के बीच महिला के गले से डेढ़ तोले का सोने की चेन पार, सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़...