रतनपुर

VIDEO: कार का नंबर बदलकर डीजल चोरी करने पहुंचे चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ाया, कार को मौके पर छोड़ भागे डीजल चोर, रतनपुर थाना क्षेत्र का मामला

जुगनू तंबोली

रतनपुर -थाना क्षेत्र में बीती रात डीजल चोरी करने पहुंचे कार सवार अज्ञात लोगो को ग्रामीणों ने दौड़ाया भागने के फिराक में चोर कार को खेत में घुसा दिया जिससे कार खेत में फंस गई लेकिन चोर भाग निकले। मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के फोर लेन से लगे ग्राम खैरखुंडी में बीती रात सड़क किनारे खड़े ट्रको से कार नंबर CG 16 CP 8249 में सवार होकर 4 अज्ञात लोग पहुंचे जो सड़क किनारे खड़े गाड़ियों से डीजल निकालने का प्रयास कर रहे थे।तभी ट्रक के ड्राइवरों को इसकी भनक लग गई, जिन्होंने बगल गांव खैरखुंडी में अपने परिचित ड्राइवर को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद गांव से 15- 20 अन्य युवकों ने गाड़ी से डीजल चोरी कर रहे चोरों को दौड़ाया अज्ञात चोरों ने अपनी कार को स्टार्ट कर भागने के प्रयास में गांव में ही अपनी कार घुसा दिया और गांव के आगे का रास्ता नहीं मिलने पर गाड़ी को गांव के बाहर ही खेत के पास छोड़कर मौके से भाग निकले।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार की तलाशी ली जिसमे से 14 नग बड़ा डिब्बा और वाहनों से डीजल टैंक को तोड़ने वाला औजार भी मिला। वही कार सवार अज्ञात चोर अपने कार के नंबर प्लेट में छेड़छाड़ कर सेलो टेप से अपने कार का नंबर को भी बदल दिए थे जो गाड़ी के अंदर मिले कागजात से पता चला। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना रतनपुर थाने में दी मौके पर पहुंची पुलिस कार को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर