बिलासपुर

मोडिफाई साइलेंसर लगे वाहनों पर यातायात पुलिस लगातार कर रही कार्रवाई….फिर पकड़े गए 37 वाहन,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सड़को पर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले और कर्कश आवाज से परेशान करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों की धर पकड़ जारी है, रविवार को विभिन्न चौक चौराहों में फिर से ऐसे वाहनों को पकड़ा गया और उन पर कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के आदेशानुसार

उप पुलिस अधीक्षक यातायात संजय साहू द्वारा ऐसे मोटरसाइकिल व बुलेट जिसमें मोडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत निरंतर कार्यवाही की जा रही हैं।

कार्यवाही के अंतर्गत रविवार को मंगला सरकंडा,पुराना बस स्टैंड महाराणा प्रताप चौक एवं श्रीकांत वर्मा मार्ग बीट प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि ऐसे मोटरसाइकिल एवं बुलेट जिनमें मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर वाहन चलाते हैं इन पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की जाए,

ऐसे वाहनों को थाना यातायात लाया गया, जहाँ मैकेनिक से मोडिफाई साइलेंसर निकलवाया गया और वैध साइलेंसर लगवाया गया एवं मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई, आज की कार्यवाही में कुल 37 बुलेट वाहनों पर कार्यवाही की गई।

error: Content is protected !!
Letest
मां की गिरफ्तारी से सदमे में आए बेटे ने लगाई फांसी, तखतपुर क्षेत्र में सनसनी...सर्पदंश मुआवजा फर्जीव... नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार....तीन साल से था फरार न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: भेल खाने के दौरान विवाद में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस न... सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न... रतनपुर-कोटा मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर...2 की मौत, 1 गंभीर सीजीरेरा की बड़ी कार्रवाई: भ्रामक विज्ञापन पर बिलासपुर के ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर प... पचपेड़ी: शादी में आए मेहमान की पानी भरे गड्ढे में मिली लाश... जांच में जुटी पुलिस रतनपुर: चपोरा में अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक चक्काजाम...एनएच-45 निर्माण से गांव ब... शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार... पश्चिम बंगाल से पकड़क... 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्...