बिलासपुर

लॉक डाउन में फिर टूटा ताला, दुकान से हजारों का माल पार…. सूनेपन का फायदा उठा दे रहे घटनाओं को अंजाम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – इनदिनों लॉक डाउन के सूनेपन का फायदा उठाकर चोर गिरोह ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है।चोर स्थानीय पुलिस के नाक के नीचे ही चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला सकरी थाना क्षेत्र के नेचर सिटी का सामने आया है। जहाँ स्थित महामाया एग्रो इंप्लीमेंट्स की दुकान का ताला तोड़कर वहाँ रखे 8000 हजार नगदी सहित सामानों को अज्ञात चोर ले उड़े। दरसअल नेचर सिटी के पास स्थित महामाया एग्रो इंप्लीमेंट्स के संचालक शंकर लोकवानी रोज की तरह ही बुधवार को 12 बजे अपनी दुकान बंद कर चले गए थे। वही गुरुवार को उनके पड़ोसी सूरज ठाकुर ने उनके दुकान में चोरी होने की सूचना दी।

जिसके बाद संचालक तुरंत मौके पर पहुँचे। जहाँ दुकान से करीबन 8000 रूपये, सीसीटीव्ही कैमरे का डीव्हीआर, नोकिया कंपनी का मोबाईल जिसका नं. 8889833777, है। साथ ही ट्रेक्टर में लगने वाला लोहे का कप्लींग 04 नग, शक्तिमान का पार्टस गायब था। जिनकी कीमत करीब 25 हजार बताई जा रही है। उक्त मामले की शिकायत प्रार्थी ने सकरी थाने में दर्ज कराई है। जिसमे सकरी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश...