बिलासपुर

रेलवे स्टेशन के पास फिर पकड़ा गया एक गाँजा तस्कर….कब्जे से करीब 10 किलोग्राम गाँजा बरामद, जीआरपी एंटी क्राइम टीम ने की कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – ट्रेन के माध्यम गाँजा तस्करी का कारोबार बड़े ही आसानी से संचालित किया जा रहा है, जिसमें शातिर अपराधी अंतर्राज्यीय स्तर पर गाँजे की तस्करी को अंजाम दे रहे है, हालांकि उनके मंसूबों पर रेलवे पुलिस विशेष चेकिंग अभियान चलाकर पानी जरूर फेर देती है लेकिन इसके बावजूद लगातार ट्रेन से गाँजा तस्करी के मामले सामने आ रहे है। एक बार फिर जीआरपी एंटी क्राइम टीम बिलासपुर के द्वारा रायपुर रेलवे स्टेशन के गेट क्रमांक 2 के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा गया है, जिसके सामान की तलाशी लेने पर एक ट्राली बैग के अंदर 9 किलो 900 ग्राम गाँजे को बरामद किया गया है, पकड़ा गया आरोपी चेतन भाई झाला पिता दाऊ लाल झाला उम्र 46वर्ष बड़ोदरा गुजरात का निवासी है, जिसके पास से करीबन 99 हजार रुपए कीमती गाँजा को जब्त किया गया है, वही मामले में अग्रिम कार्यवाही के लिए जीआरपी थाना रायपुर को सौप दिया गया जहाँ धारा NDPS ACT 20B के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस कार्यवाही में जीआरपी थाना रायपुर से एएसआई राजेंद्र पटेल, प्रधान आरक्षक 252,228/459,331 जीआरपी एंटी क्राइम टीम से आर.संतोष राठौर,मन्नु प्रजापति ,लक्ष्मण गाईन, सौरभ नागवंशी का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे... सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्...