बिलासपुर

VIDEO: डायरिया अपडेट :- दूषित पानी की सप्लाई से संक्रमण फैलने की आशंका…अब तक 2 की मौत, 149 मरीजों की हुई पहचान

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शहर में एकबार फिर डायरिया फैलने लगा है। जहाँ बीते 24 घंटे में 149 मरीजों की पुष्टि हुई है। तो वही दो मरीज की मौत होने हो गई है। यह पूरा मामला सरकंडा चांटीडीह का है। जहाँ देखते ही देखते दर्जनों लोगों की हालत गंभीर हो चली। इसके बाद किसी संक्रमित बीमारी की आशंका को लेकर वार्डवासियों ने इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी। एक साथ बड़ी संख्या में बीमार होने की जानकारी लगते ही विभाग के अधिकारी सकते में आ गए। इधर मामले में स्वास्थ्य विभाग का अमला शनिवार को चांटीडीह में कैंप लगाकर लोगो की जांच कर रही है। जिसमे अब तक 739 घरों का सर्वे किया गया है। जिसमे से 127 मरीज मिले है।

जिनमे से 13 मरीजों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। वही शुक्रवार को भी 22 मरीजों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जिनका सघन उपचार जारी है। जबकि दो मरीजों की मौत भी हो गई। जिसमे कमला मिश्रा और अनीस कुरैशी शामिल है। बताया जा रहा है कि चांटीडीह के राम नगर, गौशाला, पठान मोहल्ला में स्थिति और भी गंभीर है। रहवासियों की माने तो यहां नालियों से होकर पाइपलाइन गुजरी है जिसके वजह से लोगों को दूषित पानी पीना पड़ रहा हैं। शायद यही वजह रही की अब क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप बढ़ने लगा है।

error: Content is protected !!
Letest
पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड... VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त...