बिलासपुर

कार चालक ने अचानक खोल दिया दरवाजा…बाइक सवार माँ बेटे आये चपेट में…गंभीर चोट लगने की वजह से माँ की हुई मौत, बिलासपुर के दयालबंद में हुई दुर्घटना

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शनिवार की दोपकर 12: 30 बजे के लगभग एक सड़क दुघर्टना में एक महिला की मौत हो गई है, वही उनका बेटे को चोट लगी है। मिली जानकारी के अनुसार लिंगियाडीह निवासी अभय कश्यप अपनी माँ उषा कश्यप को लेकर अपनी मोटर सायकल CD डिलक्स क्रमांक CG-10, EH-7537 में लिंगियाडीह से कतियापारा अपने बहनोई के घर पूजा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था तभी दयालबंद मधुबन रोड हनुमान मंदिर के पास स्वीफ्ट डिजायर क्रमांक CG-12, BD-3549 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक बिना देखे अपनी गाडी के दाहिने सामने का दरवाजा को खोलने से मोटर सायकल के हेंडल में टकराने से मां और बेटे दोनो जमीन पर गिर गये, गिरने से बेटे के दाहिने पैर के अंगूठे के पास चोट लगी,

वही उसकी मां उषा कश्यप के सिर के पीछे तरफ चोट लगी और खून बहने लगा। जिन्हें आसपास के लोग स्वीफ्ट डिजायर क्रमांक CG-12, BD-3549 में दोनों को बैठाकर लाईफ केयर अस्पताल लेकर गये जहां डॉक्टर द्वारा उन्हें सिम्स अस्पताल भेज दिया गया, जहाँ डॉक्टर ने महिला उषा कश्यप को मृत घोषित कर दिया। मामले में बेटे अभय कश्यप की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने स्वीफ्ट डिजायर क्रमांक CG-12 BD-3549 के चालक शुभम जायसवाल के खिलाफ धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...