बिलासपुर

बिरकोना रोड पर निगम कर्मी से लूट.. बाइक और नकदी लेकर फरार हुए चार बदमाश, एक सप्ताह में तीसरी वारदात, कोनी क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र में देर रात लूट की एक और वारदात सामने आई है। चार अज्ञात बदमाशों ने नगर निगम के एक कर्मचारी को रास्ते में रोककर उसकी मोटरसाइकिल, नकदी और चाबी लूट ली। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी गौतम पालेकर, जो नगर निगम में ड्राइवर के पद पर कार्यरत हैं, 28 मई 2026 की रात करीब 11 बजे सेंट्रल लाइब्रेरी से अपने घर लौट रहे थे। वे अपनी टीवीएस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 BK 3754 से कुलपति निवास होते हुए बिरकोना रोड की ओर जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वे बिरकोना मार्ग स्थित बजरंग बली मंदिर के पास पहुंचे, सड़क के बीचोंबीच एक ई-रिक्शा खड़ा कर चार युवक रास्ता रोककर खड़े थे। आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और उनकी जेब में रखे पर्स से एक हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद मोटरसाइकिल की चाबी भी छीन ली। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों में से एक युवक उनकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया, जबकि बाकी तीन युवक ई-रिक्शा में बैठकर उसके पीछे-पीछे चले गए। घटना के बाद गौतम पालेकर कुछ समय तक वहीं खड़े रहे। बाद में परिचितों के पहुंचने पर उन्होंने पूरी घटना की जानकारी दी और घर लौट गए। इसके बाद उन्होंने थाना कोनी पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। कोनी पुलिस ने अज्ञात चार आरोपियों के खिलाफ धारा 309(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है। गौरतलब है कि कोनी थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही लूटपाट की घटनाओं ने आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि पिछले एक सप्ताह के भीतर यह तीसरी बड़ी वारदात है। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं

error: Content is protected !!
Letest
सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में