बिलासपुर

VIDEO: अरपा नदी में नहाने गई 2 सगी बहनों सहित 3 बच्चीयों की डूबकर हुई मौत…अवैध रेत उत्खनन बनी वजह, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

रमेश राजपूत/जुगनू तंबोली

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदरी में सुबह अरपा नदी में नहाने गए 1 युवती समेत 2 बच्चियों की डूबकर मौत हो गई है। वही सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच आगे की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे के आसपास ग्राम सेंदरी की रहने वाली पूजा पटेल पिता सुशील पटेल उम्र 18 वर्ष एवं पूजा की छोटी बहन श्रतु पटेल उम्र 14 वर्ष एवं पारिवारिक पड़ोसी धनेश्वरी पटेल उम्र 11 वर्ष तीनों सुबह अरपा नदी स्थित घाट में नहाने गए थे,

उसी समय गहरे पानी में चले जाने से 2 सगी बहनों सहित एक अन्य बच्ची की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँच गई और तीनों शवों को बरामद कर लिया गया है, इस दुःखद घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे पर चक्काजाम कर दिया है, जहाँ बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

अवैध रेत उत्खनन बनी वजह..

अरपा नदी के भीतर अवैध रूप से रेत का उत्खनन किया जाता है, जिसमें सेंदरी घाट के पास भी अघोषित खदानें बन चुकी है, यही वजह है कि बच्चियां ऐसे ही रेत खदान की गहराई में समा गई।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर