बिलासपुर

संभाग कमिश्नर भीमसिंह ने कलेक्ट्रेट सहित एसडीएम, तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण…तमाम राजस्व रिकार्ड अपडेट व सुव्यवस्थित रखने के निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कमिश्नर भीमसिंह ने आज जिला कार्यालय सहित एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने तहसीलदार के रीडर को अभिलेखों की रखरखाव में लापरवाही और नकल शाखा के प्रभारी को नकल प्रदान करने में विलंब करने पर शो कॉस नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

श्री सिंह करीब घंटे भर तक एसडीएम व तहसील कार्यालय की विभिन्न शाखाओं और फाइलों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने प्रकरणों के जल्द निराकरण किए जाने पर बल दिया। पेशी दर पेशी पक्षकारों को न बुलाकर समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिलासपुर सहित सभी तहसीलों से हर तरह के प्रकरणों की सबसे पुराने प्रकरणों की जानकारी मंगाई है।

संभागायुक्त श्री सिंह ने जिला कार्यालय की खाद्य शाखा, कलेक्टर न्यायालय शाखा, नाजरात शाखा,नजूल, वित्त एवं स्थापना, भू अभिलेख सहित कई शाखाओं के कामकाज का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य रूप से इन शाखाओं के कामकाज की जानकारी लेकर अभिलेखों और दस्तावेजों की सुव्यवस्थित रखरखाव पर ज्यादा जोर दिया। उन्होंने आज की तारीख में राशन कार्ड के लंबित आवेदनों की जानकारी लेकर पूरी प्रक्रिया समझी।

कार्ड समयसीमा में बनाकर हितग्राहियों को तत्काल वितरित हो जाने चाहिए। कलेक्टर सौरभकुमार सहित एडीएम आर ए कुरुवंशी,एसडीएम श्रीकांत वर्मा, डिप्टी कमिश्नर अखिलेश साहू, अर्चना मिश्रा भी इस अवसर पर उपस्थित थी।

error: Content is protected !!
Letest
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने एजुकेशन हब का विशेष आयोजन, प्रतिभाशाली बच... रुपयों की लालच में दोस्त की हत्या... पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार कैची से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पुलिस ने भेजा जेल स्थानीय युवाओं ने भरी रोजगार की हुंकार...कोल वाशरी परियोजना का किया स्वागत मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर...