बिलासपुर

शासकीय कृषि अधिकारी संघ का निर्वाचन संपन्न…दिग्विजय क्षत्री बने जिलाध्यक्ष

उदय सिंह

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के जिला शाखा बिलासपुर के जिलाध्यक्ष का निर्वाचन आज हॉटल प्रीत पुराना बस स्टैंड बिलासपुर में सम्पन्न हुआ जिसमें दिग्विजय सिंह क्षत्री सर्व सम्मति से निर्विरोध निर्वाचित हुए।

दिग्विजय सिंह क्षत्री ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर विकासखण्ड मस्तूरी में पदस्थ है। निर्वाचन कार्यक्रम सह स्नेह सम्मेलन में छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष मिथलेश साहू विशेष रूप से उपस्थित होकर संघ के सदस्यों में संघ के उद्देश्यों व क्रियाकलापों पर प्रकाश डाला।

महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष के रूप में विकासखण्ड तखतपुर से खुशबू साहू निर्वाचित हुए। कार्यक्रम में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रांताध्यक्ष मिथलेश साहू द्वारा शपथ दिलाया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व प्रांताध्यक्ष आर एस गौतम , पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप रात्रे , भूतपूर्व जिलाध्यक्ष अशोक प्रसाद सहित जिला बिलासपुर के मस्तूरी ,

बिल्हा ,तखतपुर व कोटा विकासखण्ड से ब्लॉक् अध्यक्ष के रूप में मनोज खांडेकर , विजय सूर्यवंशी , शिखा पांडे तथा सभी ब्लॉक से समस्त अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप रात्रे व पूर्व प्रांताध्यक्ष आर एस गौतम ने किया।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...