बिलासपुर

वार्ड क्रमांक 47 की भाजपा प्रत्याशी सुशीला राव पर जनता ने जताया भरोसा, मिल रहा समर्थन… विकास कार्य रहेंगी उनकी पहली प्राथमिकता

रमेश राजपूत

बिलासपुर- नगरीय निकाय चुनाव में बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 47 पंडित रामगोपाल नगर से भाजपा प्रत्याशी सुशीला राव को वार्ड वासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है पहली बार नगर निगम क्षेत्र में मतदान करने वाले ग्रामीण मतदाताओं को साधने की चुनौती श्रीमती राव के जिम्मे में है जो लगातार वार्ड में भ्रमण कर लोगों से मिल रही हैं और अपने लिए समर्थन मांग रही है, डोर टू डोर प्रचार के अलावा उनके द्वारा मोहल्लों में बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों को अपनी प्राथमिकता और मंशा से अवगत कराया जा रहा है निश्चित ही सुशीला राव भाजपा का प्रतिनिधित्व कर रही है, लेकिन समाज सेविका के रूप में उनकी छवि विगत 15 वर्षों से क्षेत्र में बनी हुई है जिसका लाभ उन्हें चुनाव में मिल रहा है वार्ड की जनता उन्हें सहज स्वीकार करते हुए अपना समर्थन दे रही है।

जनप्रतिनिधित्व का लाभ

वार्ड 47 की भाजपा प्रत्याशी सुशीला राव विगत तीन पंचवर्षीय से मोपका पंचायत में पंच के रूप ने निर्वाचित होकर जन सेवा से जुड़ी हुई है, जिनकी योग्यता एवं मिलनसार व्यक्तित्व से उनके वार्ड की जनता भलीभांति अवगत है, वही परिसीमन के बाद पहली बार नगर निगम क्षेत्र में आने वाले चिल्हाटी, मोपका के ग्रामीण मतदाताओं से भी पंचायत कार्यकाल से जुड़ी हुई है, जिसका लाभ उन्हें मिल रहा है। श्रीमती राव ने जनता से समर्थन मांगते हुए, अपनी पहली प्राथमिकता में क्षेत्र का समुचित विकास करना तय किया है, जिसके लिए वह संकल्पित है।

error: Content is protected !!
Letest
बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला...