बिलासपुर

VIDEO: आरटीई के तहत पढ़ने वाले बच्चों का स्कूल को नही हुआ भुगतान…परीक्षा में बैठाने से स्कूल ने किया इंकार… अब बेबस बच्चे और पालक पहुँचे कलेक्टर के पास

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर शुक्रवार को लाल खदान के स्कूली बच्चों ने जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया। जहा उन्होंने लाल खदान स्थित होली क्रॉस स्कूल प्रबंधन द्वारा परीक्षा में नही बैठने की शिकायत जिला कलेक्टर सौरभ कुमार से की है। दरअसल होली क्रॉस स्कूल में पूर्व में करीब 32 बच्चों को अलग अलग कक्षाओं में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत प्रवेश दिया गया था। बताया जा रहा है कि इन बच्चों के फीस का भुगतान विगत 3 वर्षों से शासन द्वारा नहीं किया गया है लिहाजा स्कूल प्रबंधन ने इन बच्चों को आगामी परीक्षा में बैठाने से मना कर दिया है जिससे हताश अभिभावक और बच्चो ने न्याय की गुहार जिला कलेक्टर सौरभ कुमार से लगाई है। स्कूली बच्चों ने कलेक्ट्रेट के सामने बीच सड़क पर बैठकर अपनी मजबूरी जाहिर की है।

मिली जानकारी के अनुसार होली क्रॉस स्कूल अल्प संख्यक स्कूल है। जिसे पूर्व में आरटीई के क्राइटेरिया से अलग कर दिया गया था जिस वजह से उक्त स्कूलों में अध्ययनरत छात्रों के फीस का भुगतान शासन द्वारा नहीं हो सका है शिक्षा विभाग के इस निर्णय से जिले के करीब 10 अल्प संख्यक स्कूलों में पढ़ रहे आरटीई के तहत बच्चो के सामने बड़ी समस्या आन पड़ी है। जिसको लेकर शिक्षा विभाग के आला अफसर भी सालो से केवल मौखिक रूप से मामले की खानापूर्ति करते है। अब जब मामले में स्कूल प्रबंधन ने हाथ खड़े कर दिए तो मजबूर अभिभावकों और बच्चो को धरना देना पड़ रहा है। इधर इस मामले में जिला कलेक्टर सौरभ ने तत्काल ही जिला शिक्षा अधिकारी को उचित कार्यवाही के निर्देश देते हुए स्कूल प्रबंधन को तलब करने कहा है।

error: Content is protected !!
Letest
जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब... बिलासपुर के दुर्गा पंडाल में चेन स्नैचिंग! आरती के बीच महिला के गले से डेढ़ तोले का सोने की चेन पार, सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच...