छत्तीसगढ़

चोरों के आतंक से अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी दहशत का माहौल…. मौका मिलते ही लाखो की चोरी को दे रहे अंजाम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहरीय क्षेत्र के साथ ही अब ग्रामीण क्षेत्रों में लाखों की चोरी की घटनाएं सामने आ रही है, जिसमें मकान सुना छोड़ते ही ये अज्ञात चोर हाथ साफ कर गायब हो जा रहे है और पुलिस घटना के बाद उनकी परछाई तक पकड़ नही पा रही है। ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया है। चकरभाठा थाना क्षेत्र के बोदरी निवासी दिलीप कुमार वर्मा अपने बहनोई सुरेश वर्मा के यहाँ दशगात्र में शामिल होने परिवार सहित गया हुआ था, जहाँ आज सुबह उसके बड़े भाई ने फोन कर बताया कि उसके घर के चैनल गेट का ताला टूटा हुआ है,

जिसके बाद सभी घर वापस लौटे तो पाया कि गेट का ताला टूटा हुआ है और अंदर कमरे की आलमारी भी खुली हुई है सामान बिखरे हुए है, जिससे उन्हें समझ आ गया कि चोरी हुई है। उन्होंने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई की सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 1 लाख रुपए और 49 हजार नगदी की चोरी हुई है। जिसे चोरों ने बीती रात 12 बजे से सुबह 5 बजे की बीच अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बच्चों के हाथ में किताब की जगह सफाई का कपड़ा क्यों? मस्तूरी में शिक्षा विभाग की मॉनिटरिंग पर... शराब के लिए मांगे एक हजार रुपये, नहीं देने पर युवक से मारपीट,बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर भी धारदार ... सीपत:- तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर... पहिए के नीचे आने से महिला की मौके पर मौत, पति... बिलासपुर-रायपुर हाइवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर ज्वेलर्स दुकान लूटने निकले थे हथियारबंद बदमाश...पुलिस ने घेराबंदी कर 5 को दबोचा, बहतराई स्टेडियम में सजा तीजा तिहार का भव्य रंग... मुख्यमंत्री साय की मौजूदगी में गूंजा छत्तीसगढ़ी सं... इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी...वायरल वीडियो के आधार पर दोनो आरोपी गिरफ्तार, अखिल भारतीय पंचायत परिषद का बिलासपुर संभागीय प्रशिक्षण संपन्न, पंचायत राज सशक्तिकरण पर जोर बिलासपुर: चांटीडीह शराब दुकान में सेंधमारी…नकाबपोश ने छत की चादर खोलकर उड़ाई हजारों की शराब, VIDEO:-बिलासपुर में अवैध घुसपैठ पर पुलिस का बड़ा शिकंजा… 23 संदिग्ध डिटेंशन सेंटर भेजे गए