निगम

मंत्री से मिलकर मेयर ने की आईएचडीपी आवास मरम्मत के लिए राशि उपलब्ध कराने की मांग , त्रिपुरा के नवनियुक्त राज्यपाल माननीय रमेश बैस से भी की सौजन्य मुलाकात

आलोक

बुधवार को रायपुर में मेयर किशोर राय ने नगरीय निकाय मंत्री डा. शिव डहरिया से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राजकिशोर नगर, नूतन चैक स्थित काम्प्लेक्स के दुकानों की निलामी, विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रेषित प्राक्लन के लिए राशि उपलब्ध कराने के साथ आईएचएसडीपी आवास की मरम्मत के लिए फंड की मांग। इस पर मंत्री डा. डहरिया ने जल्द राशि उपलब्ध कराने के साथ स्वीकृति देने का आश्वासन दिया।
मेयर किशोर राय ने नगरीय निकाय मंत्री डा. शिव डहरिया से मुलाकात कर बताया कि पूर्व जनप्रतिनिधियों की मांग एवं कार्यों की आवश्यकता को देखते हुए नगर निगम के यांत्रिकी प्रकोष्ठ द्वारा विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार कर 21 करोड़ 71 लाख 32 हजार रुपए की मांग की गई थी। इसी तरह निगम स्वामित्व की शनिचरी पड़ाव में कुल 801 दुकानों आबंटन 30 से 36 वर्ष पूर्व किया गया था। इसमें दुकानदारों द्वारा बिना अनुमति के प्रथम मंजिल दुकान का निर्माण कराकर वर्तमान में अपना व्यवसाय किया जा रहा है। उक्त दुकानों का कलेक्टर गाइललाइन को आधार बनाकर नियमितिकरण किया गया है, जिसे सामान्य सभा के प्रस्ताव क्रमांक 17 दिनांक 17 नवंबर 2016 के द्वारा पारित किया गया। इससे नगर निगम को लगभग 13 करोड़ रुपए अतिरिक्त राशि प्रीमियत के तौर पर उपलब्ध होगी। इसी तरह प्रतिमाह डेढ़ लाख रुपए किराए की वृद्धि होगी। इसके लिए प्रीमियम निर्धारण की स्वीकृति लंबित है। इसी तरह राजकिशोर नगर स्थित व्यवसायिक काम्प्लेक्स एवं नूतन चैक स्थित माधव काम्प्लेक्स स्थित रिक्त दुकानों की निलामी की स्वीकृति के लिए शासन को पत्र प्रेषित किया गया है, जो शासन स्तर पर लंबित है। पूर्व में आईएचएसडीपी आवासों के मरम्मत के लिए 10 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसके लिए 3 करोड़ 50 लाख रुपए प्रथम किस्त आबंटित की गई, जिसपर कार्य किया गया। अन्य कार्य प्रगति पर जिसके लिए 6 करोड़ 50 लाख रुपए की आवश्यकता है। मेयर श्री किशोर राय ने सभी प्रस्तावों पर स्वीकृति और राशि यथाशीघ्र उपलब्ध कराने की बात की, जिसपर नगरीय निकाय मंत्री डा. शिव डहरिया ने जल्द स्वीकृति के साथ राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।


राज्यपाल से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर प्रवास के दौरान मेयर किशोर राय ने त्रिपुरा के नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैस के कार्यालय पहुंचकर सौजन्य मुलाकात की। मेयर श्री राय ने त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थिति थे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब... बिलासपुर के दुर्गा पंडाल में चेन स्नैचिंग! आरती के बीच महिला के गले से डेढ़ तोले का सोने की चेन पार, सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म...