बिलासपुर

किश्त पटाने का भरोसा दिलाकर दिया दगा, अनुबंध तोड़कर कबाड़ में बेच दी ट्रक, चकरभाठा थाना क्षेत्र का मामला..

भूवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – चकरभाठा थाना अंतर्गत अमानत में खयानत का मामला प्रकाश में आया है। जहा ट्रक मालिक को विश्वास में लेकर आरोपी द्वारा ट्रक को कबाड़ में बेच कर लाखो की ठगी कि घटना को अंजाम दिया है। जिसकी लिखित शिक़ायत सिरगिट्टी निवासी भागीरथी साहू ने चकरभाठा थाने में दर्ज कराई है। जहा उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि वह पूर्व में CG 07 MB 7776 ट्रक को फायनेंस कराकर खरीदा था। प्रार्थी कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह ट्रक का किश्त पटाने में असक्षम था। लिहाजा उसने गाड़ी को बेचने का निर्णय लेते हुए, आरोपी को फायनेंस के स्थिति में 3 जुलाई को आरोपी अब्दुल गफुर को एग्रीमेंट कर गाड़ी को बेच दिया। जिसमे दोनो के बीच 97 हजार रूपए में सौदा पक्का हुआ। और गाड़ी के बाकि किश्त 12 लाख 60 हजार को आरोपी द्वारा पटाने का अनुबंध किया गया। इसके बाद आरोपी ने उक्त ट्रक को कबाड़ में बेच दिया। और गाड़ी के किश्त की रकम भी अदा नहीं कि गई। जब इसकी भनक प्रार्थी को लगी तो उसने आरोपी से गाड़ी वापस करने की बात कही। जिसपर आरोपी गोलमोल जवाब देने लगा। तब प्रार्थी को अपने साथ हुई ठगी का ऐहसास हुआ। और उसने घटना कि शिकायत स्थानीय पुलिस के समक्ष दर्ज कराई है। जहा चकरभाठा पुलिस मामले कि जांच में जुट गई है।।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब... बिलासपुर के दुर्गा पंडाल में चेन स्नैचिंग! आरती के बीच महिला के गले से डेढ़ तोले का सोने की चेन पार, सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म...