रायपुर

प्रदेश में संविदा कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित…. अब लौटेंगे काम पर…1 महीने के प्रदर्शन के बाद भी नही हुई नियमितीकरण की मांग पूरी

भूवनेश्वर बंजारे

रायपुर – छत्तीसगढ प्रदेश में संविदा कर्मचारियो की हड़ताल स्थगित कर दी गई है। आपको बता दे कि 3 जुलाई से नियमितिकरण की मांग को लेकर संविदा कर्मचारी हड़ताल पर थे। जिसकी समाप्ती की जानकारी छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ ने दी है। मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेताओं ने संविदा कर्मचारियों की मुलाकात सीएम भूपेश बघेल से करवाने का आश्वासन दिया हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि, जल्द ही संविदा कर्मचारियों की मुलाक़ात सीएम भूपेश बघेल से हो सकती है।

मालूम हो कि संविदा कर्मचारी नियमितीकरण की मांग को लेकर नवा रायपुर स्थित धरना स्थल पर बीते एक महीने से धरना दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने सरकार तक अपनी बाते पहुंचाने के लिए कई तरीके अपनाएं, लेकिन बात नहीं बनी। वहीं कांग्रेस नेताओं के आश्वासन के बाद उन्होंने हड़ताल खत्म कर दी है। संविदा संघ के अधिकारियो ने बताया कि संघ के द्वारा वार्ता और बैठक किया जा रहा है। जिससे निश्चित तौर पर सार्थक निर्णय हो सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब... बिलासपुर के दुर्गा पंडाल में चेन स्नैचिंग! आरती के बीच महिला के गले से डेढ़ तोले का सोने की चेन पार, सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म...