
रमेश राजपूत
बिलासपुर – जिले की पुलिस ने महादेव, अन्ना रेड्डी ऑनलाइन सट्टा कारोबार के एक और ब्रांच को पकड़ा है, जिसमें संचालित कर रहे 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना तारबाहर में सूचना मिली की 8748888885 वॉट्सएप नंबर से ऑनलाइन सट्टा खेलने के लिए प्रमोशन वर्क लिया जा रहा है। बिलासपुर की टीम पूर्व से दिल्ली में मौजूद थी, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर दिल्ली में मौजूद पुलिस टीम द्वारा उत्तम नगर नई दिल्ली में तस्दीक कार्यवाही किया गया, तो उक्त व्यक्तियों द्वारा स्वयं से बिलासपुर में सट्टा खेलाने का काम करना बताया गया । थाना तारबाहर क्षेत्र अंतर्गत सट्टा खेलाने में प्रयुक्त 3 लैपटॉप, 10 मोबाइल सट्टा से प्राप्त रकम 150000 रुपए को पुलिस द्वारा जप्त किया गया है। ऑनलाइन सट्टे के ब्रांच का मालिक शन्नी पृथवानी का होना पता चला, शन्नी पृथवानी आन लाइन सट्टा चलाने के लिए बेरोजगार युवकों को कंप्यूटर डाटा एंट्री, एकाउंटिंग का काम करने के बहाने अपने पास बुलाता था तथा सट्टे के काम से अधिक लाभ मिलना और अधिक सैलरी देने का लालच बताकर अवैध काम में लगा देता था।

तकनीकी जानकारी के आधार पर शन्नी पृथवानी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ करने पर परदे के पीछे छुपकर ऑनलाइन सट्टा का काम करने वाले श्वेत पोश की महत्वपूर्ण जानकारी और अहम सुराख मिले हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने सन्नी सहित विनय भगत पिता स्व बिखनाथ उम्र 30 वर्ष जशपुर, रमेश सिंह पिता सतीश सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी बराड़ी न्यू दिल्ली, मनेश्वर भगत पिता रामप्रसाद भगत उम्र 24 वर्ष निवासी खुटगांव, जशपुर, मोंटू रवानी पिता गौरी रवानी उम्र 35 वर्ष निवासी भानस बिनोरा रोहतास बिहार शामिल है।इस कार्यवाही में टीम के सदस्य निरीक्षक मनोज नायक थाना प्रभारी तारबाहर, उप निरी संजय बरेठ, सउनि ढोलाराम मरकाम, सउनि ओंकार बंजारे, मुरली भारद्वाज, संदीप शर्मा, सतीश यादव एवं सरफराज खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।