तखतपुर

VIDEO: सरपंच ने साथियों के साथ मिलकर की ग्रामीण की जमकर पिटाई…प्रार्थी से आवास दिलाने सरपंच ने लिए थे 20 हजार रुपए, पैसे मांगने पर किया ये हाल

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – ग्राम पंचायत ढनढन के सरपंच ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक ग्रामीण से जमकर मारपीट की है जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ़ धारा 147,148, 294, 506, 323, 342 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को जांच में लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी शिवचरण ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सरपंच को प्रधानमंत्री आवास के नाम पर 20 हजार नगद दिया था किंतु प्रधानमंत्री आवास में उसका नाम नहीं आने के कारण वह पैसे की मांग कर रहा था, लेकिन सरपंच उसे पैसे देने में आनाकानी करता रहा। 8 अगस्त को शाम 6 बजे सरपंच उमेश ध्रुव ,नरेन्द्र ध्रुव, दिलेश कर्ष, शिवम कर्ष, हरिश कौशिक, निरंजन कौशिक, मल्लू गोड अजय केंवट, रमेश ध्रुव, आकाश साहू, संजय साहू एवं अन्य साथी के द्वारा शिवचरण के साथ मारपीट करते हुए उठाकर होटल के अंदर लोहे के खंभा में हाथ को रस्सी में बांध कर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए डंडा, लोहे के राड से मारपीट किए जिससे शिवचरण के सिर, जबडा, पीठ में मारपीट की गई, जिससे शिवचरण बेहोश हो गया था। जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी गई। पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ धारा 147,148, 294, 506, 323, 342 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को जांच में लिया है।

वही यह बात भी सामने आई है कि तीन दिन पूर्व ढनढन सरपंच उमेश ध्रुव ने शिवचरण पर मारपीट का आरोप लगाते हुए सरपंच संघ के पदाधिकारियों के साथ थाने आकर अपनी सुरक्षा की मांग की थी। साथ ही शिवचरण के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की थी। लेकिन खुद को पीड़ित बताकर सुरक्षा मांगने वाला सरपंच अपने साथियों के साथ दबंगई दिखाते हुए शिवचरण के साथ बेरहमी से मारपीट किया है। जिससे शिवचरण को सिर और अन्य जगह पर गहरी चोट आई है। जिसके बाद से ही सरपंच की दबंगई का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...