बिलासपुर

छटघाट के पास लूटपाट और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार…. सरकंडा पुलिस ने दिखाई सक्रियता, लूट का सामान बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – छटघाट के पास काम से घर वापस लौट रहे युवक के साथ 10 अगस्त की तड़के हुई लूटपाट और मारपीट के मामले में सरकण्डा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 4 युवको को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने घटना को अंजाम दिया था। मिली जानकारी के मोपका निवासी मनोज सूर्यवंशी सिरगिट्टी से काम कर रोज की तरह सुबह करीबन 4:20 बजे वापस अपने घर अपनी मोटरसाइकिल से मोपका आ रहा था की तोरवा चौक गणेश मेडिकल स्टोर के पास एक पल्सर मोटरसाइकिल में तीन व्यक्ति रोड किनारे खड़े थे प्रार्थी जब तोरवा छठ घाट पुलिया पहुंचा तब उक्त पल्सर में तीनों व्यक्ति उसका पीछा करते हुए उसे ओवरटेक करके आगे बढ़े जिसमें से दो व्यक्ति छठ घाट के आगे तिराहा के पास उतर गए और प्रार्थी को रोकने का प्रयास किये प्रार्थी डर में जब आगे बढ़ा तो उसकी गाड़ी की चाबी को लूट लिए जिसका विरोध करने पर दोनों व्यक्ति प्रार्थी के साथ मारपीट करने लगे तभी तीसरा व्यक्ति भी वहां पहुंच गया और मारपीट करने लगे तभी सामने से एक दूसरे मोटरसाइकिल में एक व्यक्ति आया और चारों ने मिलकर प्रार्थी के साथ मारपीट कर उसके जब में रखें ₹7000, बैंक का एटीएम तथा मोबाइल लूट लिये प्रार्थी के द्वारा चिल्लाने पर लूटपाट कर तोरवा की ओर भाग गये। घटना की शिकायत पर थाना सरकंडा से तत्काल एक पुलिस टीम घटनास्थल की ओर रवाना किया गया, जो टीम द्वारा घटना के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया जिसमें मोटर साइकिल में कुछ संदिग्ध व्यक्ति जाते दिखे जिनके संबंध में आसपास पता किया गया, पता चलने पर टीम के द्वारा अलग-अलग स्थान पर रेड कर 04 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर शिव शंकर यादव निवासी डिपोपारा, गजानंद उर्फ राजा ध्रुव निवासी डिपोपारा, भोला उर्फ अवि श्रीवास निवासी मुंगेली, विक्की यादव उर्फ अलेक्स निवासी मुंगेली का होना बताएं जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ किया जो प्रारंभिक तौर पर पुलिस को गुमराह करते रहे बारीकी से पूछताछ करने पर चारों नेे प्रार्थी को अकेला पाकर सुनसान जगह का फायदा उठाकर मारपीट कर मोबाइल,7000 रुपये तथा अन्य सामग्री को लूटना स्वीकार किए चारों आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल तथा ₹5600 एवं एटीएम कार्ड को जप्त किया गया आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

error: Content is protected !!
Letest
मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार जुआ खेलते पकड़े गए आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड...अनुशासनहीनता पर एक्शन, चरित्र शंका में हैवानियत... आधी रात पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, आरोपी पति फरार हथौड़ी से वार कर उतारा था पत्नी को मौत के घाट... हत्या के मामले में पति गिरफ्तार फर्जी शराब केस में फंसाने का खेल...मस्तूरी थाने के 4 आरक्षकों पर एक लाख रुपये वसूली का आरोप, एसपी से... 20 लाख की फिरौती मांगने वाले अपहरण गिरोह का पर्दाफाश... तीन राज्यों से जुड़े आरोपियों तक पहुंची पुलि... रिवर व्यू क्षेत्र में मिला नवजात का भ्रूण...सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी,