जांजगीर चाँपा

दुग्ध पार्लरों को खोलने पर प्रतिबंध के खिलाफ व्यवसायियों ने जताया विरोध, सड़क पर बहाया गया सैकड़ो लीटर दूध…

रमेश राजपूत

जांजगीर – जिले में दुग्ध व्यावसायियों ने सैकड़ो लीटर दूध सड़क पर बहा दिया, दुग्ध व्यवसाई जिला प्रशासन के निर्णय से नाराज चल रहे हैं उनका कहना है कि पूरे प्रदेश में केवल जांजगीर-चांपा जिला ऐसा है जहां पर दूध पार्लर खोलने की अनुमति नहीं है जिसकी वजह से उन्हें रोज भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है वहीं उनके ग्राहकों तक दूध भी नहीं पहुंच रहा है। दरअसल 27 अप्रैल को जिला मजिस्ट्रेट यशवंत कुमार ने आदेश जारी करते हुए दूध पार्लरों को खोलने पर प्रतिबंध लगा दिया है जबकि जांजगीर सहित आसपास के ऐसे बहुतायत लोग जो कि दूध पार्लर से आकर घर के लिए दूध लेते थे अब उन तक दूध नहीं पहुंच रहा है वहीं व्यावसायियों के पास भी दूध बेवजह बचा रहता है जो कि खराब हो जाता है, ऐसे में उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है उनके ग्राहक भी टूट रहे हैं, इस संबंध में दुग्ध व्यावसायियों ने प्रशासन को पत्र लिखकर दुग्ध पार्लरों को दोबारा खोलने की अनुमति चाही थी मगर इस पर जिला प्रशासन ने कोई विचार नहीं किया जिसके बाद आज विरोध स्वरूप सड़क पर दूध बहाया गया।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार