बिलासपुर

बाल संप्रेक्षण गृह का कलेक्टर-एसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण… बच्चों के लिए ओपन स्कूल के जरिए शिक्षा जारी रखने व्यवस्था के निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर संजीव कुमार झा एवं एसपी संतोष सिंह ने संयुक्त रूप से आज नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह एवं बाल गृह का आकस्मिक निरीक्षण किया। वर्तमान में बाल संप्रेक्षण गृह में 11 एवं विशेष गृह में 5 विधि से संघर्षरत बच्चे निरूद्ध हैं। कलेक्टर ने नये बने भवन में संप्रेक्षण गृह को शिफ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां निवासरत पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को ओपन स्कूल के जरिए शिक्षा जारी रखने की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने बार-बार बिजली के चले जाने की समस्या के समाधान के लिए इनवर्टर भी रखने के निर्देश दिए। विधि से संघर्षतस्त तीनों संस्थाओं में पैरामेडिकल का पद रिक्त होने के कारण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध कराये जाने का निर्देश कलेक्टर जिला बिलासपुर द्वारा दिया गया।

कलेक्टर ने देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों हेतु संचालित शासकीय बाल गुरु बालिका में ऐसी बालिकाए जिनका आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पुत्र नहीं बना है 14 अगस्त को शासकीय बाल गृह बालिका में कैम्प लगाकर प्रमाण पत्र बनाये जाने एसडीएम को निर्देशित किया गया। शासकीय बाल गृह बालिका में बच्चों के शयन वास में मच्छर से रोकथाम हेतु जाली लगाये जाने अधिक्षिका को निर्देशित किया गया। साथ ही जिले में संचालित अन्य बाल देखरेख संस्थाओं जिनमें विरोधिकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण मातृछाया सेवा भारती एवं समर्पित खूला आश्रय गृह की जानकारी जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी से प्राप्त की गयी। निरीक्षण दौरान निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत, एसडीएम सुभाष सिंह राज, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी उमाशंकर गुप्ता, राहुल पवार बाल संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब... बिलासपुर के दुर्गा पंडाल में चेन स्नैचिंग! आरती के बीच महिला के गले से डेढ़ तोले का सोने की चेन पार, सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन...