बिलासपुर

अवैध मुरुम खदान में डूबकर दो बच्चों की मौत…सेंदरी की तरह ही बच्चें डूब गए गहरे गड्ढे में, पुलिस मामला दर्ज कर जुटी जांच में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सेंदरी में अवैध रेत खदान के गड्ढे में डूबकर पिछले दिनों 3 मासूमों की मौत हो गई थी, इसी तरह का मामला अब फिर सामने आया है, जिसमें सरकंडा क्षेत्र के बहतराई-बिजौर के बीच मुरुम खदान में डूबकर दो मासूमों की मौत हो गई है, घटना की जानकारी लगते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार की शाम की है, जिसमें टिकरापारा में रहने वाले रवि अहिरवार का 12 वर्षीय बेटा अभिषेक रिश्तेदार के घर लिंगियाडीह आया था। यहां से वह दिलीप अहिरवार के बेटे ईशान 12 वर्ष के साथ घूमने के लिए निकला। इसके बाद परिजनों को पता चला कि दोनों बालक बहतराई और बिजौर के बीच मुरुम खदान में डूब गए हैं।

इस पर सभी आनन-फानन में वहां पहुंचे। उन्होंने गहरे पानी से दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया और दोनों बच्चों को सिम्स लेकर गए, जहाँ अस्पताल में जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया गया,

मामले में पुलिस ने सूचना पर सरकंडा थाने ने मामला दर्ज कर लिया है। वही सोमवार को शवों का पीएम कराया गया।

error: Content is protected !!
Letest
कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब... बिलासपुर के दुर्गा पंडाल में चेन स्नैचिंग! आरती के बीच महिला के गले से डेढ़ तोले का सोने की चेन पार, सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन...