बिलासपुर

ड्राई डे पर शराब खपाने की फिराक में बैठे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार… कब्जे से 45 पाव देशी शराब जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सब्जी मंडी में ग्राहक की तलाश कर रहे अवैध शराब के सौदागर को सरकंडा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मामले में आरोपी के कब्जे से 45 पाव देशी शराब बरामद की गई है। यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जहाँ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चाटीडीह सब्जी मंडी में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब कि बिक्री करने की फिराक में है। जिसपर पुलिस ने तत्काल ही मौके पर दबिश दी। जहाँ चाटीडीह सब्जी मंडी मछली दुकान के पास चाटीडीह निवासी द्वारिका श्रीवास मौजुद था। जो एक सफेद बोरी में अवैध शराब को रखा हुआ था। आरोपी पुलिस को देखते ही मौके से भागने का प्रयास कर रहा था। लेकिन सरकंडा पुलिस के सामने उसकी एक नही चली। आरोपी को पकड़ने के बाद जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से 45 पाव देशी शराब बरामद किया गया है। जिसे जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस